{"_id":"62c82016327cf51da8161025","slug":"udaipur-murder-case-sachin-pilot-and-gulab-chand-kataria-met-kanhaiyalals-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Udaipur Killing: कन्हैया के घर पहुंचे पायलट, बेटे की पगड़ी रस्म में हुए शामिल कटारिया, पुलिस अधिकारी बस्तियों में पहुंचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur Killing: कन्हैया के घर पहुंचे पायलट, बेटे की पगड़ी रस्म में हुए शामिल कटारिया, पुलिस अधिकारी बस्तियों में पहुंचे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 08 Jul 2022 05:46 PM IST
सार
कन्हैया के घर पहुंचे पायलट, कटारिया बेटे की पगड़ी रस्म में हुए शामिल
विज्ञापन
1 of 4
कन्हैया के घर पहुंचे सचिन पायलट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कन्हैयालाल हत्याकांड के दस दिन बाद भी उदयपुर में हालात पूरी तरह से सामान्य नहीं हैं। शहर की कुछ बस्तियों और कॉलोनियों में रह रहे लोग अब भी डरे हुए हैं। उनका यह डर दूर करने के लिए पुलिस के अधिकारी बस्तियों में जाकर उनसे बात कर रहे हैं और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिखा रहे हैं।
इधर, शुक्रवार को कन्हैयाल के बड़े बेटे को पगड़ी पहनाने की रस्म हुई। जिसमें आसपास के लोगों के साथ भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया भी शामिल हुए। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी कन्हैया के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार आपके साथ है।
2 of 4
पगड़ी रस्म में शामिल हुए गुलाब चंद कटारिया।
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को क्या हुआ था?
कन्हैया हत्याकांड से जुड़ा एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। यह फुटेज 28 जून शाम करीब सवा चार बजे सुखेर थाना इलाके के पेट्रोल पंप का है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति रियाज अत्तारी की बाइक से पेट्रोल भरवा रहा है। हैलमेट लगाए होने के कारण उसका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। एजेंसियां युवक के बारे में जानकारी जुटा रहीं हैं।
एनआईए की टीम राजस्थान एटीएस के अधिकारियों के साथ घटनास्थल का पर भी पहुंची। इस दौरान कन्हैयालाल की दुकान और गली की वीडियोग्राफी की गई। टीम ने कन्हैया हत्याकांड के मुख्य आरोपी गौस मोहम्मद और रियाज अत्तारी के किशनपोल इलाके में स्थित घर पर छापा भी मारा था। इस दौरान आरोपियों के कमरों से सिम और कुछ संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए गए थे।
3 of 4
आतंकवादी गौस और रियाज
- फोटो : अमर उजाला
अब तक सात आरोपी गिरफ्तार
हन्हैयालाल हत्याकांड में अब तक 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिनमें मुख्य आरोपी मोहम्मद रियाज, मोहम्मद गौस, मोहसिन खान, आशिक हुसैन, मोहम्मद मोहसिन, वसीम अत्तारी और मुनव्वर हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कुछ अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
उदयपुर हत्याकांड
- फोटो : Social Media
28 जून को हुई थी कन्हैया की हत्या
इन दिन उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई थी। वह धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में रहते थे और पेशे से दर्जी थे। दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचे और धारदार हथियार से कन्हैया पर वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने कन्हैया को संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।