उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड की जांच नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए ) कर रही है। गुरुवार को एनआईए की टीम और एक्टिव नजर आई। एनआईए के अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही कन्हैयालाल की दुकान और पूरी गली की वीडियोग्राफी भी करवाई है।
Udaipur Murder Case: कन्हैया के हत्यारों के घर से संदिग्ध दस्तावेज जब्त, हत्या के दिन का एक और वीडियो सामने आया
कन्हैया के हत्यारों से घर से संदिग्ध दस्तावेज जब्त, हत्या के दिन का एक और वीडियो सामने आया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद से जुड़ा हत्या का कनेक्शन
इससे पहले बुधवार को एनआईए की टीम ने हैदराबाद में रहने वाले मुनव्वर हुसैन को गिरफ्तार किया था। मुनव्वर का नाम पहले से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया था। साथ ही आरोपियों की कॉल डिटेल में भी उसकी जानकारी सामने आई थी। इसके बाद एनआईए की टीम मुनव्वर को लेकर बुधवार को जयपुर पहुंची और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया था। मुनव्वर हुसैन बिहार के भागलपुर का रहने वाला है और अभी हैदराबाद में रह रहा था। वह एक मदरसे से तालीम ले रहा था।
अब तक सात आरोपी गिरफ्तार
हन्हैयालाल हत्याकांड में अब तक 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिनमें मुख्य आरोपी मोहम्मद रियाज, मोहम्मद गौस, मोहसिन खान, आशिक हुसैन, मोहम्मद मोहसिन, वसीम अत्तारी और मुनव्वर हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कुछ अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
अन्य लोगों को धमकी देने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
इधर, नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर कई अन्य लोंगों को धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी ने लोगों को जान से मारने की धमकी दी थी। पकड़े गए आरोपियों के नाम अब्दुल मुत्तलीबअली, गुफरान हुसैन, शाहिद नवाज खान, शोएब जिलानी है। यह भी उदयपुर के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने इनसे पुछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि क्या ये आरोपी कन्हैया के हत्यारों या साजिशकर्ताओं के संपर्क में थे। वहीं सुरक्षा को देखते हुए पुलिस पीड़ितों नाम बताने से बच रही है।
जानें 28 जून को क्या हुआ था?
इन दिन उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई थी। वह धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में रहते थे और पेशे से दर्जी थे। दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचे और धारदार हथियार से कन्हैया पर वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने कन्हैया को संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।