फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: बारिश से भीलवाड़ा में तीन मंजिला मकान गिरा, महिला दबी, जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा

Tue, 26 Jul 2022 05:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 26 Jul 2022 05:06 PM IST
सार

बारिश से भीलवाड़ा में तीन मंजिला मकान गिरा, महिला दबी, जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा

विज्ञापन
Three Storey House Collapsed Rain in Bhilwara Woman Buried
बारिश से गिरा तीन मंजिला मकान। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में दो दिन से लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। मंगलवार दोपहर आजाद नगर में बारिश के कारण एक तीन मंजिला मकान धराशायी हो गया। मलबे में एक महिला के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना से बस्ती में अफरा-तफरी का माहौल है। सूचना पर कलेक्टर आशिष मोदी सहित अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एसडीआरएफ की टीमें महिला को तलाशने का प्रयास कर रहीं हैं।

Three Storey House Collapsed Rain in Bhilwara Woman Buried
जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा। - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर में बारिश रुकने के बाद आजाद नगर स्थित सुरेश पुत्र मांगीलाल शर्मा का तीन मंजिला मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। इस दौरान मकान में कमला देवी (60) अकेली थीं। उनके मलबे में होने की आशंका है। मकान गिरने के बाद लोगों ने बचाव के लिए प्रयास शुरू किए और पुलिस-प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद कलेक्टर आशीष मोदी, एसपी आदर्श सिद्धू, एडीएम, एएसपी, डीएसपी, एसडीआरएफ की टीम और प्रताप नगर पुलिस मौके पर पहुंची। 

Three Storey House Collapsed Rain in Bhilwara Woman Buried
घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया

एसडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। प्रताप नगर थाने के दीवान कान्हाराम प्रजापत ने बताया कि मांगीलाल शर्मा की पत्नी कमला हादसे के समय घर में अकेली थीं। परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम से  बाहर गए हुए थे। जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। कमला को जल्द से जल्द तलाशने का प्रयास कर रहे हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed