फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhilwara: दूसरे दिन भी बंद रहा आसींद, ग्रामीणों ने थाने के बाहर प्रदर्शन कर रखीं मांगें, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 13 Jul 2022 05:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 13 Jul 2022 05:26 PM IST
सार

दूसरे दिन भी बंद रहा आसींद, ग्रामीणों ने थाने के बाहर प्रदर्शन कर रखीं मांगें 

विज्ञापन
Tension In Bhilwaras Asind Rape accused arrested
प्रदर्शन कर दिया गया ज्ञापन। - फोटो : अमर उजाला

भीलवाड़ा जिले के आसींद में कॉलेज छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म के बाद से कस्बे में तनाव का माहौल है। घटना के विरोध में बुधवार को भी आसींद बंद रहा। उधर, पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इधर, घटना के विरोध में ग्रामीणों ने आसींद थाने के बाहर धरना प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक के नाम एएसपी को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जिस होटल में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया है उसे सील किया जाए। केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए, इसके अलावा पीड़िता को पुलिस सुरक्षा और सामाजिक सहायता भी दी जाए।  



दरअसल, मंगलवार को एक छात्रा से दुष्कर्म की घटना के बाद आसींद में माहौल गरमा गया था। लोगों ने युवकों के साथ मारपीट कर दी। हिंसा के डर से लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी थीं, वहीं बुधवार को दूसरे दिन भी कस्बा बंद रहा। आसींद में चप्पे-चप्पे पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। एएसपी, डीएसपी सहित अन्य अधिकारी मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

Tension In Bhilwaras Asind Rape accused arrested
कस्बे में पड़ा रहा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला

छात्रा से दुष्कर्म की घटना को लेकर आमजन में नाराजगी है। इसी के चलते ग्रामीणों ने आसींद थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान गुलाबपुरा नगर पालिका के पूर्व चैयरमेन धनराज गुर्जर ने आमजन को संबोधित कर इस तरह की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आसींद, मालासेरी आदि स्थान देवभूमि के नाम से संसार में विख्यात है। ऐसे लोग इस तरह की घटनाओं को अंजाम देकर इस भूमि को कलंकित करने में लगे हुए हैं। इन्हें चौराहे पर फांसी दे दी जानी चाहिए। 

Tension In Bhilwaras Asind Rape accused arrested
बुधवार को भी लोगों ने नहीं खोली दुकानें। - फोटो : अमर उजाला

क्या है पूरा मामला? 
आरोपी युवक के साथ होटल में मिली छात्रा ने आसींद थाने में एक केस दर्ज कराया है। अपनी रिपोर्ट में छात्रा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर करीब सवा एक बजे वह परीक्षा देकर लौट रही थी। इस दौरान खातोला निवासी अजीज मोहम्मद पुत्र हकीक मोहम्मद और अब्दुल मोहम्मद उर्फ पीरू पुत्र हकीक मोहम्मद स्विफ्ट कार लेकर,  उसे गांव छोड़ने की बात कही। पहले से परिचित होने के कारण वह विश्वासकर कार में बैठ गई। कुछ सामान लेने की बात कहकर दोनों छात्रा को बस स्टैंड स्थित जिया पैलेस ले गए। जहां उसे ठंडा पानी पिलाया, जिससे उसे चक्कर आने लगे। इसी हालत में अजीज मोहम्मद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर जिया पैलेस के मालिक और अब्दुल मोहम्मद ने उससे कहा कि यह बात किसी को बताई तो जान से मार देंगे। इसी बीच अजीज और अब्दुल ने उसके तीन-चार अश्लील फोटो भी ले लिए। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोग वहां आए और उसे छुड़ाया। लोगों ने आरोपी अजीज को पकड़कर उसके साथ मारपीट कर दी थी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed