{"_id":"639324a76f94eb6017515248","slug":"sonia-gandhi-celebrate-her-birthday-in-ranthambore-with-rahul-priyanka-rajasthan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonia Gandhi Birthday: 37 साल बाद रणथंभौर में गांधी परिवार, नेशनल पार्क से पुराना रिश्ता, यहां होगी पार्टी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonia Gandhi Birthday: 37 साल बाद रणथंभौर में गांधी परिवार, नेशनल पार्क से पुराना रिश्ता, यहां होगी पार्टी!
आज शुक्रवार को सोनिया गांधी का जन्मदिन है। जिसे सेलिब्रेट करने के वह राजस्थान आईं हैं। सोनिया गांधी समेत पूरा परिवार रणथंभौर नेशनल पार्क में है। 37 साल बाद ऐसा मौका आया है, जब एक साथ पूरा गांधी परिवार यहां आया है। इससे पहले 1985 में तत्कालीन पीएम राजीव गांधी ने परिवार और कुछ दोस्तों के साथ रणथंभौर आए थे। उस दौरान उन्हें रणंभौर में कुछ दिन बताए थे।
2 of 5
शेर बाग होटल में रुका है गांधी परिवार।
- फोटो : सोशल मीडिया
रणथंभौर नेशनल पार्क राजीव गांधी की पसंदीदा जगहों में से एक थी। प्रियंका और राहुल गांधी समय-समय यहां आते रहते हैं। अब सोनिया गांधी राहुल और प्रियंका के साथ यहां अपना 76वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कुछ चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में होटल शेरबाग में एक छोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है।
3 of 5
कार से रणथंभौर के होटल पहुंची थीं सोनिया गांधी।
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राजस्थान में हैं। कल गुरुवार को गुजरात व हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम और यात्रा से ब्रेक लेने के बाद राहुल गांधी सहित पूरा परिवार रणथंभौर नेशनल पार्क पहुंचा था। गुरुवार शाम को सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी ने टाइगर सफारी की। इस दौरान वह जोगी महल भी पहुंचा। रणथंभौर दौरे पर आए राजीव गांधी अपने परिवार के साथ इसी महल में रुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनिया गांधी।
- फोटो : सोशल मीडिया
गांधी परिवार रणथंभौर के होटल शेर बाग में रुका हुआ है। गुरुवार सुबह सोनिया गांधी हेलिकॉटर से हेलिकॉप्टर से रणथंभौर पहुंच गईं थीं। प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से यहां पहुंची थीं। वहीं, राहुल गांधी बूंदी जिले में भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक लेने के बाद हेलिकॉप्टर से यहां पहुंचे। प्रियंका गांधी रणथंभौर अक्सर आती रहती हैं, इस साल यह उनका तीसरा दौरा है।
विज्ञापन
5 of 5
रणथंभौर में राहुल गांधी।
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनिया गांधी यात्रा में हो सकती हैं शामिल
भारत जोड़ो यात्रा में सोमवार को सोनिया गांधी भी शामिल हो सकती हैं। सोमवार को यात्रा में सिर्फ महिलाएं ही चलेंगी। इसे 'महिला शक्ति पदयात्रा' नाम दिया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी अपने 76वें जन्मदिन पर राजस्थान में हैं। वह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ रणथंभौर में समय बिता रही हैं। जयराम रमेश ने बताया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर को सवाई माधोपुर क्षेत्र में 'महिला शक्ति पदयात्रा' होगी, जिसमें केवल महिलाएं ही यात्रा में चलेंगी। बता दें कि सोनिया गांधी अब तक सिर्फ एक बार भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।