{"_id":"60d94b495699cf79d23fc170","slug":"rajasthan-government-permits-the-reopening-of-religious-places-from-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: राजस्थान में आज से पाबंदियां खत्म, 75 दिन बाद पुष्कर-अजमेर पहुंचने लगे लोग, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: राजस्थान में आज से पाबंदियां खत्म, 75 दिन बाद पुष्कर-अजमेर पहुंचने लगे लोग, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 28 Jun 2021 05:21 PM IST
सार
देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। जिन राज्यों में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी नहीं हो रही है, वहां पर आज से सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों को खोलने का आदेश दिया गया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश में मंदिर, मस्जिद गुरुद्वारे खोले गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पुष्कर मंदिर में पूजा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में कोरोना की दूसरी लहर पूरी तरह कमजोर पड़ गई है। धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर लौट रही है। देश के कुछ राज्यों में कोरोना के नए मरीज सौ से कम निकल रहे हैं। जिन राज्यों में कोरोना की रफ्तार कम हुई है, वहां पर सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों को आज से खोलने की अनुमति दे दी गई है। राजस्थान में अनलॉक के बाद मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों को खोल दिया गया है। करीब ढाई महीनों से बंद पड़े धार्मिक स्थल खुलने के बाद श्रद्धाओं के चेहरों पर खुशी देखी गई।
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 50,040 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 57,944 कोरोना मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। वहीं, एक दिन में 1,258 कोविड मरीजों की मौत हुई ।
2 of 5
पुष्कर मंदिर में दर्शन करते लोग
- फोटो : ANI
राजस्थान के पुष्कर ब्रह्मा मंदिर का द्वार आज सुबह-सुबह खुला। लोग दर्शन करने के लिए मुख्य द्वार पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने भगवान का दर्शन किया।
3 of 5
पुष्कर मंदिर में पूजा
- फोटो : ANI
प्रयागराज से आई वंदना गु्प्ता ने कहा कि कोरोना के कारण मंदिर बन पड़े थे। मंदिर को बंद देखकर निराश हो रही थी, लेकिन आज मंदिर खुलने से हमलोग प्रसन्न हैं। मैं और परिवार के अन्य सदस्यों ने मंदिर में पूजा अर्चना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अजमेर शरीफ के खुले गेट
- फोटो : ANI
अजमेर गरीब नवाज के दरगाह के गेट भी आज से लोगों के लिए खोल दिए गए हैं। ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में 11 गेट हैं, कोरोना काल में दस गेट को बंद कर दिए गए थे, लेकिन 28 जून से आम लोगों के लिए सभी गेट खोले गए हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
नमाज अदा करते लोग
- फोटो : ANI
ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह खुलने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। बड़ी संख्या में लोग सुबह-सुबह नमाज अदा के लिए पहुंचे। बता दें कि करीब तीन महीनों से यह पर्यटक स्थल बंद पड़ा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।