{"_id":"5c1747a7bdec2256a50a3281","slug":"rajasthan-assembly-election-2018-ashok-gehlot-takes-oath-as-cm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: अशोक गहलोत ने ली सीएम पद की शपथ, वसुंधरा सहित ये दिग्गज नेता आए नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: अशोक गहलोत ने ली सीएम पद की शपथ, वसुंधरा सहित ये दिग्गज नेता आए नजर
अशोक गहलोत ने आज राजस्थान के मुख्यमंत्री पद और सचिन पायलट ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस तमाम बड़े नेता नजर आए। इसके अलावा इस मौके पर विपक्ष के कई दिग्गज नेता भी नजर आए। हालांकि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो ने इसमें शिरकत नहीं की। शपथ ग्रहण समारोह की कुछ तस्वीरें देखिए।
2 of 6
राजस्थान में शपथ ग्रहण समारोह
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कई अन्य विपक्षी नेताओं की मौजूदगी में जयपुर के अल्बर्ट हॉल में दोनों नेताओं का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
3 of 6
राजस्थान में शपथ ग्रहण समारोह
शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी पहुंचीं। इस दौरान वह कांग्रेस नेताओं के साथ गुफ्तगू करती दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राजस्थान में शपथ ग्रहण समारोह
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के अलावा तेलुगू देसम पार्टी (तेदेपा) के नेता एन चंद्रबाबू नायडू, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार, लोकतांत्रिक जनता दल के शरद यादव, द्रमुक नेता एमके स्टालिन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एवं जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी, राजद नेता तेजस्वी यादव, नेशनल कांफ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला और तृणमूल कांग्रेस के दिनेश त्रिवेदी शामिल हुए।
विज्ञापन
5 of 6
राजस्थान में शपथ ग्रहण समारोह
राजस्थान में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कांग्रेस समर्थकों में जबरदस्त जोश रहा। सैकड़ों की तादाद में लोग कार्यक्रम में पहुंचे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।