फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: राहुल गांधी गो-बैक के नारे और एमपी पुलिस चेतावनी, इन चार कारणों से चर्चा में रही भारत जोड़ो यात्रा

Tue, 13 Dec 2022 08:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 13 Dec 2022 08:31 PM IST
सार

Rajasthan: राहुल गांधी गो-बैक के नारे और एमपी पुलिस चेतावनी, इन चार कारणों से चर्चा में रही भारत जोड़ो यात्रा

विज्ञापन
Rahul Gandhi Go back Attempt To Burn Tent Of Bharat Jodo Yatra In Rajasthan
भारत जोड़ो यात्रा का मंगलवार को राजस्थान में 9वां दिन पूरा। - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मंगलवार को राजस्थान में 9वां दिन है। सुबह करीब छह बजे यात्रा सवाई माधोपुर में खंडार के जीनापुर से शुरू हुई। सूरवाल बाईपास पर लंच ब्रेक के बाद यात्रा फिर शुरू हुई। भारत जोड़ो यात्रा के साथ राहुल गांधी शाम करीब सात बजे दुब्बी बनास पहुंचे। जहां यात्रा को विश्राम दिया गया। 



भारत जोड़ो यात्रा आज मंगलवार को अलग तरह से चर्चा का विषय बनी। इसका पहला कारण था कि यात्रा के टेंट में आग लगाने की कोशिश की गई। वहीं, दूसरी तरफ दौसा शहर में दीवारों पर राहुल गांधी गो बैक के नारे लिखे हुए मिले। यात्रा में शामिल हुई महिलाओं का एक वीडियो भाजपा नेता ने जारी किया। जिसमें महिलाएं जबरन यात्रा में लाए जाने की बात कह रही हैं। इसके अलावा एमपी पुलिस की राजस्थान पुलिस को दी गई एक चेतावनी भी चर्चा का कारण रही। आइए अब सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं, इन चारों मामलों के बारे में। 



राहुल गांधी गो बैक के नारे लिखे
मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा के बीच दौसा शहर में राहुल गांधी गो बैक के नारे लिखे मिले। शहर के आगरा रोड और लालसोट ओवरब्रिज पर ये स्लोगन लिखे गए थे। प्रशासन को जैसे ही इन स्लोगन की जानकारी मिली तो अधिकारियों को हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में इन स्लोगन को मिटाया गया। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि दीवार पर ये स्गोलन किसने लिखे थे।

Rahul Gandhi Go back Attempt To Burn Tent Of Bharat Jodo Yatra In Rajasthan
इस टेंट में आग लगाने का हुआ प्रयास। - फोटो : सोशल मीडिया

टेंट में आग लगाने का प्रयास
सवाईमाधोपुर के बामनवास में सोमवार देर रात 10-15 लोग भारत जोड़ो यात्रा के टेंट में गोवंश छोड़कर आग लगाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ने गोवंश को देखा तो उसने खदेड़ने की कोशिश की। तभी उसने आरोपियों को आग लगाने के बारे में बात करते हुए सुन लिया। कार्यकर्ता ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को सूचना दी। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस नेता ज्ञानचंद मीना ने मलारना डूंगर थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे भारत जोड़ो यात्रा के लिए टोंड गांव में खाना बनाया जा रहा था। इस दौरान टेंट में एक कार और चार-पांच बाइक से 10-15 लोग आए। ध्यान भटकाने के लिए उन्होंने गोवंश छोड़ दी और फिर आग लगाने की साजिश करने लगे। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने उनकी बातों को सुन लिया।  

Rahul Gandhi Go back Attempt To Burn Tent Of Bharat Jodo Yatra In Rajasthan
उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ - फोटो : सोशल मीडिया

भाजपा नेता का कांग्रेस पर हमला
राजस्थान की चूरू विधानसभा सीट से विधायक और उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने मंगलवार को एक वीडियो जारी किया। साथ ही अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में भीड़ बढ़ाने के लिए राजस्थान कांग्रेस सरकार के लोग बसों में भर-भरकर प्रदेश की महिलाओं को ला रहे हैं ताकि युवराज राहुल गांधी की रैली को सफल बनाया जा सके। यह वीडियो भारत जोड़ो यात्रा की हकीकत स्वयं ही बयां कर रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Gandhi Go back Attempt To Burn Tent Of Bharat Jodo Yatra In Rajasthan
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए गहलोत और पायलट। - फोटो : सोशल मीडिया

जेबकतरों से सावधान रहे राजस्थान पुलिस
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश पुलिस ने राजस्थान पुलिस को जेबकतरों से सतर्क रहने के लिए आगाह किया है। एमपी पुलिस के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा के आखिर चरण में आगर मालवा जिले में जेबकतरों ने लोगों को निशाना बनाया था। इस मामले में पुलिस ने करीब 10 जेबकतरों को गिरफ्तार किया था। इनमें से कुछ आरोपी राजस्थान के कोटा और झालावाड़ जिले के रहने वाले हैं।     

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed