फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: प्रदेश के सबसे बड़े जिले जैसलमेर की कलेक्टर टीना डाबी ने संभाला पदभार, कहा- पर्यटन को देंगे बढ़ावा  

Wed, 06 Jul 2022 02:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 06 Jul 2022 02:30 PM IST
सार

जैसलमेर की 65वीं कलेक्टर टीना डाबी भारतीय प्रशासनिक सेवा 2015 की टॉपर रही हैं। उन्होंने हाल ही में राजस्थान कैडर के आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी की है। 

विज्ञापन
Jaisalmer Collector Tina Dabi takes charge Rajasthan
कलेक्टर टीना डाबी - फोटो : सोशल मीडिया

Tina Dabi: जैसलमेर की नव-नियुक्त कलेक्टर टीना डाबी ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। कलेक्टर के रूप में यह उनकी पहली तैनाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पदभार ग्रहण करने के बाद टीना ने कहा, जैसलमेर के पर्यटन का हब बनने का प्रयास करूंगी। यह बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां के पर्यटन को कैसे बढ़ाया जाए इस पर काम किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले डॉ. प्रतिभा सिंह से जैसलमेर कलेक्टर थीं।

Jaisalmer Collector Tina Dabi takes charge Rajasthan
कलेक्टर टीना डाबी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, जैसलमेर राजस्थान के सबसे बड़ा जिला है। इसकी सीमा पाकिस्तान से लगती है। सीमा पार से यहां नशा तस्करी की वारदातें आए दिन सामने आती रहती हैं। यह भी उनके लिए एक चुनौती हो सकती है। हालांकि टीना ने कहा कि वह बॉर्डर पर्यटन, दूसरे जिलों और राज्यों से शहर की कनेक्टविटी सहित अन्य चीजे उनकी प्राथमिकता में रहेगीं। उन्होंने यह भी कहा कि पानी, पढ़ाई और बेटियों को लेकर वह विशेष रूप से काम करेंगी।  

Jaisalmer Collector Tina Dabi takes charge Rajasthan
टीना डाबी प्रदीप गवांडे से शादी की है। - फोटो : सोशल मीडिया

जैसलमेर की 65वीं कलेक्टर टीना डाबी भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2015 की टॉपर रही है। उन्होंने हाल ही में राजस्थान कैडर के आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी की है। हनीमून के लिए यह कपल गोवा गया था। जिसके फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। टीना डाबी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed