फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: ‘एक दौड़ शूरवीरों के नाम' थीम पर आधारित प्रोमो रन में सेना के जवानों ने दिखाया जोश, देखें तस्वीरें

Sun, 13 Oct 2024 04:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 13 Oct 2024 04:18 PM IST
सार

रविवार को जयपुर में 'ऑनर रन' के तहत एक विशेष प्रोमो रन का आयोजन किया गया। जिसमें सेना के 500 से अधिक जवानों, वेटरन्स और शहर के रनर्स ने भाग लिया। इस प्रोमो रन का उद्देश्य भारतीय सेना के वीर शूरवीरों के साहस और बलिदान को सम्मानित करना और फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम की थीम 'एक दौड़ शूरवीरों के नाम' रखी गई थी।

विज्ञापन
Army soldiers showed enthusiasm in the promo run based on the theme 'Ek Daud Knighton Ke Naam'
धावक - फोटो : अमर उजाला

एक दौड़ शूरवीरों के नाम - फोटो : अमर उजाला

इस आयोजन को लेफ्टिनेंट जनरल हरबिन्दर सिंह वन्द्रा ने विजय द्वार, वैशाली नगर से फ्लैग ऑफ किया। दौड़ का समापन गाण्डीव स्टेडियम पर हुआ। जयपुर के नागरिकों और दौड़ के प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह आयोजन सामुदायिक प्रयास का प्रतीक बन गया।

Army soldiers showed enthusiasm in the promo run based on the theme 'Ek Daud Knighton Ke Naam'
वेटरन्स का विशेष सम्मान - फोटो : अमर उजाला

प्रसिद्ध मैराथन चैंपियन अनीता जानू ने भी इस दौड़ में भाग लिया और धावकों का मार्गदर्शन किया। इसके साथ ही जयपुर रनर्स के को-फाउंडर रवि गोएंका, मुकेश मिश्रा और प्रेसिडेंट प्रवीण तिजारिया ने भी दौड़ में भाग लिया। यह आयोजन फिटनेस के साथ-साथ देशभक्ति और भारतीय सेना के वीरों के प्रति सम्मान का संदेश देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Army soldiers showed enthusiasm in the promo run based on the theme 'Ek Daud Knighton Ke Naam'
ऑनर रन की तैयारियां जोरों पर - फोटो : अमर उजाला

प्रोमो रन के सफल आयोजन के बाद अब आगामी 8 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाली मुख्य 'ऑनर रन' की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस प्रतिष्ठित आयोजन में 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की टाइम्ड रन श्रेणियां शामिल होंगी, जबकि 3 किमी की नॉन-टाइम्ड दौड़ भी आयोजित की जाएगी। इस रन का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना के शूरवीरों और उनके परिवारों को सम्मानित करना है।

विज्ञापन
Army soldiers showed enthusiasm in the promo run based on the theme 'Ek Daud Knighton Ke Naam'
पंजीकरण प्रक्रिया जारी - फोटो : अमर उजाला

मुख्य ऑनर रन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वेटरन्स के लिए पंजीकरण निःशुल्क है, जबकि नागरिक आयोजन की वेबसाइट पर जाकर अपनी जगह सुरक्षित कर सकते हैं। आयोजक आईआईईएमआर ने कहा कि इस आयोजन के जरिए फिटनेस और देशभक्ति को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed