फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: 450 साल पुराने फोर्ट में शादी करेंगी हंसिका, दिसंबर में लेंगी सात फेरे, आलीशान किले की तस्वीरें...

Mon, 31 Oct 2022 07:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 31 Oct 2022 07:25 PM IST
सार

Rajasthan: 450 साल पुराने फोर्ट में शादी करेंगी हंसिका, इस महीने ले सकती हैं सात फेरे, देखें आलीशान किले की तस्वीरें

विज्ञापन
Hansika Motwani Wedding Venue Details Mundota Fort in Jaipur Rajasthan
दिसंबर में शादी कर सकती हैं हंसिका मोटवानी। - फोटो : अमर उजाला

दुनियाभर के पर्यटकों के लिए राजस्थान पसंदीदा प्रदेश है। देश-विदेश से यहां लाखों पर्यटक घूमने के लिए हमेशा आते रहते हैं। इसकी तरह बॉलीवुड कलाकारों और बड़े घरानों के लिए राजस्थान डेस्टिनेशन वेडिंग की भी सबसे पसंदीदा जगह बनता जा रहा है। विक्की कौशल-कैटरीना कैफ, रवीना टंडन-अनिल थडानी और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस जैसे अन्य कई बड़े बॉलीवुड कलाकार राजस्थान में शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

Hansika Motwani Wedding Venue Details Mundota Fort in Jaipur Rajasthan
अभिनेत्री हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स की मांने तो अब इस सूची में एक और नाम जुड़ने जा रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री हंसिका मोटवानी जयपुर के मुंडोता फोर्ट और पैलेस में शादी करने वाली है। बताया जा रहा है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह में हंसिका शादी के बंधन में बंधन सकती हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hansika Motwani (@ihansika)

Hansika Motwani Wedding Venue Details Mundota Fort in Jaipur Rajasthan
जयपुर का मुंडोता फोर्ट। - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, उनकी शादी किससे होने वाली है इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। चर्चा है कि हंसिका किसी राजनेता के बेटे से शादी करने वाली हैं जो एक बड़े कारोबारी भी हैं और मुंबई में रहते हैं। मुंडोता फोर्ट और पैलेस में दोनो की शादी को लेकर तैयारियां शुरू होने की जानकारी भी सामने आई है। हंसिका जिस मुंडोता फोर्ट और पैलेस में शादी कर सकती हैं वह करीब 450 साल पुराना है। जिसकी खूबसूरती और चमक धमक देखकर आंखे चौंधिया जाती है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mundota Fort & Palace, Jaipur (@mundotapalace)

विज्ञापन
विज्ञापन
Hansika Motwani Wedding Venue Details Mundota Fort in Jaipur Rajasthan
मुंडोता फोर्ट और पैलेस - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री हंसिका मोटवानी की बात करें तो वह साउथ में काफी फेमस हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। सबसे पहले उन्होंने टीवी सीरियल शाका लाका बूम बूम, सास भी कभी बहू भी थी और सोन परी जैसे नाटक से की थी। बॉलीवुड में वह कोई मिल गया, आपका सरूर और मनी है तो हनी है जैसे फिल्में कर चुकी हैं। इसके अलावा हंसिका साउथ में माहा फिल्म भी कर चुकी हैं। अब उनकी एक तमिल फिल्म राउडी बेबी भी जल्द  रिलीज होने वाली है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mundota Fort & Palace, Jaipur (@mundotapalace)

विज्ञापन
Hansika Motwani Wedding Venue Details Mundota Fort in Jaipur Rajasthan
450 साल पुराना है मुंडोता फोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग की बात करे तो यहां बॉलीवुड कलाकार विक्की कौशल-कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, रवीना टंडन-अनिल थडानी, नील नितिन मुकेश-रुक्मणी सहाय, प्रिया सचदेवा-विक्रम चटवाल शादी कर चुके हैं। इसके अलावा हॉलीवुड कलाकार एलिजाबेथ हर्ले-अरुण नायर समेत कई राजनेता और बड़े उद्योगपति भी विवाह के बंधन में बंध चुके हैं।

















अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed