फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवादों में फोर्ट रजवाड़ा: एक होटल जिसकी वजह से SBI के पूर्व चेयरमैन की हुई गिरफ्तारी, अमिताभ भी हैं इसके दीवाने

Wed, 03 Nov 2021 03:11 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 03 Nov 2021 03:11 PM IST
विज्ञापन
Full Story Of The hotel fort rajwada jaisalmer To The Arrest Of The Former SBI Chairman pratip chaudhary, Amitabh Bachchan Also Likes This
होटल फोर्ट रजवाड़ा - फोटो : Fortrajwada.com

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन प्रतीप चौधरी की गिरफ्तारी देश भर में जहां चर्चा का विषय बनी हुई है वहीं उससे अधिक वह होटल सुर्खियों में आ गया है जिसकी वजह से उनपर कार्रवाई की गई है। दरअसल, प्रतीप चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने बिचौलियों के माध्यम से जैसलमेर के पांच सितारा होटल फोर्ट रजवाड़ा को हड़पने के लिए योजना बनाई। लोन के सेटेलमेंट को करने के लिए बिचौलियों के माध्यम से बातचीत कि और धोखे में रखकर करीब 200 करोड़ की होटल को सीज करके आगे अपने मिलने वाले कि कंपनी को नियम विरुद्ध जाकर केवल 25 करोड़ में बेच दी। फिर खुद सेवानिवृत होकर उसी कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर बन गए। आइए आपको उस होटल से रूबरू करवाते हैं, जिसके पीछे ये सारा गेम खेला गया है...

Full Story Of The hotel fort rajwada jaisalmer To The Arrest Of The Former SBI Chairman pratip chaudhary, Amitabh Bachchan Also Likes This
होटल फोर्ट रजवाड़ा - फोटो : Fortrajwada.com

1998 में इस होटल का निर्माण दिलीप सिंह राठौड़ ने करवाया था। रेगिस्तान के बीचो-बीच बना यह होटल किसी राजमहल से कम नहीं लगता है। एक प्रसिद्ध जर्मन  महिला डिजाइनर स्टेफनी एंजेलन ने इस होटल को डिजाइन किया था। शानदार नक्काशी, बगीचे के साथ इसे और आकर्षक बनाने के लिए पीले पत्थर का उपयोग किया गया है।

Full Story Of The hotel fort rajwada jaisalmer To The Arrest Of The Former SBI Chairman pratip chaudhary, Amitabh Bachchan Also Likes This
होटल फोर्ट रजवाड़ा - फोटो : Fortrajwada.com

इस होटल में 450 साल पुरानी जैसलमेर पत्थर का उपयोग भी किया गया है जिसकी  वजह से इसकी सुदरता में और चार चांद लग गई है। होटल का निर्माण इतना शानदार तरीके से हुआ की दो साल बीतते-बीतते इसकी चर्चा पश्चिमी राजस्थान के हर इवेंट ऑर्गेनाइजर और टुरिस्ट की जुबान पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Full Story Of The hotel fort rajwada jaisalmer To The Arrest Of The Former SBI Chairman pratip chaudhary, Amitabh Bachchan Also Likes This
होटल फोर्ट रजवाड़ा - फोटो : Fortrajwada.com

यह होटल महानायक अमिताभ बच्चन को भी खासा पसंद है। जब भी मौका मिलता था वे यहां आकर ठहरते थे। इस आलीशान होटल में कुल 104 कमरे हैं। इसकी विशालकाय लॉबी तो बाहर से ही मन मोह लेती है। इसमें बड़े-बड़े राजा-महाराजाओं की पेंटिंग बनाई गई है साथ ही संगमरमर पत्थर से चमकता फर्श और जैसलमेर पत्थर से बनी कलाकृतियां मौजूद हैं। टूरिस्ट को इसके आलीशान रेस्टोरेंट और कॉफी हाउस भी काफी पसंद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed