Hindi News
›
Photo Gallery
›
Rajasthan
›
rajasthan Jaipur doctor deepa sharma died in himachal pradesh kinnaur landslide know all about her like kbc to shaheen bagh and twitter marriage
{"_id":"60fefe488ebc3e57f178a61f","slug":"rajasthan-jaipur-doctor-deepa-sharma-died-in-himachal-pradesh-kinnaur-landslide-know-all-about-her-like-kbc-to-shaheen-bagh-and-twitter-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपा शर्मा: केबीसी...शाहीन बाग...ट्विटर और हिमाचल, जानें प्रकृति को 'जिंदगी' बता दुनिया को अलविदा कहने वाली की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपा शर्मा: केबीसी...शाहीन बाग...ट्विटर और हिमाचल, जानें प्रकृति को 'जिंदगी' बता दुनिया को अलविदा कहने वाली की कहानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: कुमार संभव
Updated Tue, 27 Jul 2021 06:01 AM IST
सार
हिमाचल के कन्नौर में हुए लैंडस्लाइड में कुल नौ लोगों की मौत हो गई, लेकिन इन लोगों में शामिल डॉ. दीपा शर्मा सोशल मीडिया की सुर्खियों में छा गईं।
विज्ञापन
1 of 6
डॉ. दीपा शर्मा
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वह प्रकृति को अपनी जिंदगी मानती थीं। घूमना-फिरना उनकी आदत में शुमार था। दोस्तों के साथ तो मस्ती हर बार होती थी, लेकिन पहली बार हिमालय से अकेले रूबरू होने का प्लान बनाया। ...और यह उनका आखिरी कदम बन गया। दरअसल, हम बात कर रहे हैं जयपुर की रहने वाली डॉ. दीपा शर्मा की, जो प्रकृति को अपनी जिंदगी बताती थीं, लेकिन उसी प्रकृति ने उन्हें इस दुनिया को अलविदा कहने के लिए मजबूर कर दिया। इस रिपोर्ट में हम आपको रूबरू करा रहे हैं दीपा शर्मा की पूरी जिंदगी से, जिनके किस्से सिर्फ घुमक्कड़ी से ही ताल्लुक नहीं रखते, बल्कि केबीसी के गलियारे और शाहीन बाग की सड़क से भी होकर गुजर चुके हैं।
2 of 6
डॉ. दीपा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन थीं डॉ. दीपा शर्मा?
हिमाचल के कन्नौर में हुए लैंडस्लाइड में कुल नौ लोगों की मौत हो गई, लेकिन इन लोगों में शामिल डॉ. दीपा शर्मा सोशल मीडिया की सुर्खियों में छा गईं। सोमवार (26 जुलाई) को जयपुर में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। दरअसल, दीपा सिर्फ अपनी घुमक्कड़ी के लिए मशहूर नहीं थीं। वह अपनी मुखरता के लिए भी जानी जाती थीं और इसके कई उदाहरण लोगों ने ट्विटर पर उनकी पोस्ट में भी देखे थे। जयपुर के श्याम नगर से ताल्लुक रखने वाली महज 34 साल की दीपा डॉक्टर के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता और पॉलिटिकल ऑब्जर्वर भी थीं। लोगों से मिलना-जुलना, उनके राजनीतिक विचार जानना और सामाजिक विचारों से रूबरू होना उनकी आदत थी। इसके अलावा वह एक एनजीओ से जुड़कर लोगों की मदद भी करती थीं।
3 of 6
केबीसी में अमिताभ बच्चन के साथ डॉ. दीपा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
केबीसी में जीते थे इतने लाख रुपये
बता दें कि दीपा शर्मा टीवी के चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति यानी केबीसी में भी हिस्सा ले चुकी थीं। उस दौरान उन्होंने छह लाख 40 हजार रुपये जीते थे। साथ ही, बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के साथ तमाम फोटो भी खिंचवाए थे, जिन्हें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
शाहीन बाग में हुआ था हमला
गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जब दिल्ली सुलगी और शाहीन बाग में प्रदर्शन हुए तो दीपा वहां भी पहुंच गई थीं। उन्होंने वहां धरने पर बैठे लोगों से बातचीत की थी, जिसके बाद उन पर हमला भी हुआ था। आरोपियों ने उनका फोन और बैग छीन लिया था। साथ ही, जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
कोरोना काल में बनी थीं मददगार
जयपुर के श्याम नगर में रहने वालों की आंखें दीपा को याद करके बार-बार नम होती रहीं। वहीं, पूरी कॉलोनी में मातम का माहौल छा गया। पड़ोसियों ने बताया कि दीपा हर किसी की मदद के लिए हर वक्त तैयार रहती थीं। कोरोना काल में भी उन्होंने कभी किसी को इनकार नहीं किया। जिसने भी मदद मांगी, उसके लिए आधी रात तैयार रहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।