राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके बाड़मेर में शुक्रवार को तीन दिवसीय मेगा प्लांट फ्लावर प्रदर्शनी की शुरुआत हुई, जिसके चलते थार के इस रेगिस्तानी इलाके में तीन दिनों तक फूलों की महक रहेगी।
2 of 6
फ्लॉवर प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
दरसअल, प्लांट लवर संस्थान एवं पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान शहर के हाईस्कूल के ग्राउंड के अमृत वाटिका में तीन दिवसीय मेगा प्लांट फ्लावर प्रदर्शनी लगाई गई है। इसका शुक्रवार को केयर्न एसेट्स डायरेक्टर ब्रिगेडियर बीएस शेखावत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आजाद सिंह राठौड़, भाजपा नेता कैलाश कोटडिया, कर्नल प्रवीण तोमर ने फीता काटकर उद्धघाटन किया। इस प्रदर्शनी के पहले दिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों सहित आमजन ने अवलोकन किया।
3 of 6
फ्लॉवर प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केयर्न एसेट्स डायरेक्टर बीएस शेखावत ने कहा कि बाड़मेर, जो कि राजस्थान का सबसे बड़ा रेगिस्तानी क्षेत्र है। इस इलाके में इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन बेहद ही अच्छी पहल है। इस प्रदर्शनी में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उनके जज्बे को देखते हुए उनकी सराहना की।
4 of 6
कार्यक्रम में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
पीसीसी सचिव आजाद सिंह राठौड़ ने कहा कि थारवासियों के लिए गर्व की बात है और आने वाली पीढ़ी को इससे शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी को देखने आने वाले स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स यहां से प्रेरणा लेकर जाएंगे।
5 of 6
कार्यक्रम में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
संस्थान की उपाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि बाड़मेर जिले में पहली बार प्लांट और फ्लावर की प्रदर्शनी हो रही है, जिसमें 250 से अधिक प्रजातियों के 5000 पौधे आम लोगों के देखने के लिए रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में ऐसे पौधों का चयन किया गया है जिन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती, जिससे लोग कम देखभाल में भी अपने घरों को खूबसूरत बना सकते हैं।