{"_id":"62e24de6e7bcea29a427ff38","slug":"flood-in-jodhpur-army-started-rescue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जोधपुर में तीन दिन में 10 इंच बारिश से बाढ़ के हालात, 80 परिवार फंसे, सेना पहुंची, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जोधपुर में तीन दिन में 10 इंच बारिश से बाढ़ के हालात, 80 परिवार फंसे, सेना पहुंची, देखें तस्वीरें
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Thu, 28 Jul 2022 02:58 PM IST
सार
Rajasthan: जोधपुर में बारिश से बिगड़े हालात, सेना ने मोर्चा संभाला, तस्वीरों में देखें बाढ़ का मंजर
विज्ञापन
1 of 5
जोधपुर में बचाव कार्य में जुटी सेना
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजस्थान में मानसून इसबार कहर बरपा रहा है। सामान्य से अधिक बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। जोधपुर में तीन दिन की बारिश के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। जिसके बाद सेना को मदद के लिए बुलाया गया है। सेना के जवान बचाव कार्य में जुट गए हैं। वे लोगों को सुरक्षित पहुंचाने के साथ ही कई दिनों से घरों में फंसे लोगों को खाने का सामान भी पहुंचा रहे हैं। तीन दिन में यहां करीब 10 इंच पानी बरसा है।
2 of 5
पानी में फंसे लोग
- फोटो : Amar Ujala Digital
तीन दिन में सात लोगों की मौत
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जोधपुर में आफत बनकर आई बारिश के कारण तीन दिन में सात लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें पांच बच्चे, एक महिला और पुरुष हैं। न्यू रूपनगर में तीन से चार फीट तक पानी भर गया। ऐसे में बुधवार शाम को सेना को बुलाना पड़ा। सेना के जवानों ने बड़ी संख्या में लोगों को नाव से रेस्क्यू किया है।
3 of 5
रेलपटरी डूबी
- फोटो : Amar Ujala Digital
कॉलोनी करवाया गया खाली
दूसरी ओर बासनी स्थित डर्बी श्रमिक कॉलोनी को भी खाली करवा लिया गया है। कॉलोनी के लोगों को स्कूलों में शिफ्ट किया गया है। विजय चौक में किसान हॉस्टल का हिस्सा भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिया गया है। जबकि जोधपुर-बाड़मेर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। लोहावट में नाड़ी-तालाब ओवरफ्लो होने से लोहावट के पास रेल पटरियां डूब गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रूपनगर में फंसे लोग
- फोटो : Amar Ujala Digital
भील बस्ती के 80 परिवार फंसे
जोधपुर के बाप में भोजो की बाप भील बस्ती में 70-80 परिवार पानी से घिर गए हैं। उन्होंने रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
कई इलाकों में भरा पानी
- फोटो : Amar Ujala Digital
आज लोहावट में सबसे अधिक बारिश दर्ज
गुरुवार सुबह आठ बजे तक बारिश के अनुसार जोधपुर शहर में 73.11 एमएम दर्ज की गई है। इसके अलावा लोहावट, जोधपुर में 135 एमएम (अतिभारी बारिश) दर्ज की गई। भोपालगढ़ और फलोदी में 66 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा जोधपुर संभाग के अन्य क्षेत्रों में मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।