फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री की बेटी सुहासनी ने राफ्टिंग कर रचा कीर्तिमान, ऐसा करने वाली वह पहली, देखें वीडियो

Fri, 02 Sep 2022 06:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 02 Sep 2022 06:15 PM IST
सार

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री की बेटी सुहासनी ने रॉफ्टिंग कर रचा कीर्तिमान, ऐसा करने वाली वह पहली, देखें वीडियो

विज्ञापन
Union Minister Gajendra Shekhawat Daughter Suhasani Created A Record By Rafting
सुहासिनी ने 'इंडस कॉलिंग' अभियान के दल का नेतृत्व किया। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान की सुहासिनी शेखावत ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया है। उन्होंने गंगा, ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के दुर्गम ऊंचे स्थानों पर राफ्टिंग कर एक बार में ही अपनी यात्रा को पूरा किया है। ऐसा करने वाली वह पहली महिला हैं। बता दें कि ऐसे स्थानों पर ऑक्सीजन की कमी और नदी में खतरनाक चट्टानें होती हैं। जिससे इस तरह की यात्रा करने में बहुत परेशान होती है। सुहासिनी जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की बेटी हैं। 

Union Minister Gajendra Shekhawat Daughter Suhasani Created A Record By Rafting
सुहासिनी शेखावत - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को सुहासिनी ने 'इंडस कॉलिंग' अभियान के दल का नेतृत्व करते हुए सिंधु नदी पर अब तक का सबसे लंबा रॉफ्टिंग अभियान पूरा किया है। सुहासिनी का यह अभियान भारत-चीन बॉर्डर के पास मानेसर से शुरू हुआ और भारत-पाकिस्तान बॉर्डर करगिल के पास खत्म हुआ। 
 

Union Minister Gajendra Shekhawat Daughter Suhasani Created A Record By Rafting
सुहासिनी शेखावत ने अब तक का सबसे लंबा रॉफ्टिंग अभियान पूरा किया। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिया सुहासिनी के सपने अलग हैं, उसे कठिनाइयों से डर नहीं लगता। वो भारत की बेटियों के आत्मबल और प्रतिभा को प्रदर्शित करने में जुटी रहती है। उसका साहस कई बार मुझे हतप्रभ कर जाता है। बेटियां बड़ी होकर पिता की जीवन यात्रा को नई उम्मीदों से पूरित करती हैं। मैं उसमें खुद को देखता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Union Minister Gajendra Shekhawat Daughter Suhasani Created A Record By Rafting
राजस्थान की सुहासिनी शेखावत ने रचा कीर्तिमान। - फोटो : अमर उजाला

सुहासिनी शेखावत पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड से एडवांस लीडरशिप में डिप्लोमा किया है। सुहासिनी स्पोर्ट्स में काफी रुचि रखती हैं। वह एक बेहतरीन शूटर भी हैं। 2019 में सुहासिनी 31 दिन के 'गंगा आमंत्रण अभियान' का भी हिस्सा रही थीं। उसने उत्तराखंड के देवप्रयाग से पश्चिम बंगाल के गंगासागर तक 2500 किलोमीटर लंबी दूरी राफ्टिंग के जरिए पूरी की थी। 2021 में सुहासिनी 917 किलोमीटर लंबे ब्रह्मपुत्र आमंत्रण अभियान में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने गेलिंग, अरुणाचल प्रदेश से असम के असमरलगा तक राफ्टिंग की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed