भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बा निवासी युवक दिलखुश पर तांत्रिकों के कहने पर अपनी तीसरी पत्नी को प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप है। यह आरोप उसकी पत्नी ने लगाए हैं। पीड़िता पायल जैन ने पुलिस को दी शिकायत में पति और ससुरालियों को लेकर कई गंभीर खुलासे किए हैं। शिकायत के आधार पर आसींद थाने में पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पति या हैवान: पहली पत्नी ने जान दी, दूसरी को प्रताड़ित कर घर से निकाला; तीसरी को छोड़ने के लिए किए घिनौने काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: Himanshu Priyadarshi
Updated Mon, 16 Mar 2026 05:41 PM IST
सार
Bhilwara News: भीलवाड़ा में तांत्रिकों के कथित बहकावे में एक युवक द्वारा तीसरी पत्नी को प्रताड़ित कर घर से निकालने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, आरोपी दिलखुश की पहली पत्नी प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर चुकी है। जबकि दूसरी पत्नी को भी प्रताड़ना के बाद घर से निकालने का आरोप है। आरोपी पर घर छोड़ने पर मजबूर करने के लिए दूसरे लोगों से संबंध बनाने के दबाव डालने का गंभीर आरोप भी लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन