फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajmer News: रैली में लगे नुपुर शर्मा जिंदाबाद के नारे, शर्तों के उल्लंघन को लेकर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज 

Mon, 27 Jun 2022 04:35 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 27 Jun 2022 04:35 PM IST
सार

अजमेर में रविवार को हिंदू समाज ने नुपुर शर्मा के समर्थन में रैली निकाली। इसमें नुपुर शर्मा जिंदाबाद के नारे लगे। शर्तों के उल्लंघन की बात कहते हुए पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किए हैं। 
 

विज्ञापन
Ajmer News: Nupur Sharma Zindabad slogans raised in rally, case registered against unknown people for violation of conditions
नुपुर शर्मा के समर्थन में अजमेर में हुई नारेबाजी। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के अजमेर में तनाव बढ़ाने की कोशिशें की जा रही हैं। रविवार को सकल हिंदू समाज के बैनर तले एक रैली निकाली गई। इसमें पैगंबर पर विवादित टिप्पणी करने वाली नुपुर शर्मा के समर्थन में नारेबाजी हुई। पुलिस का कहना है कि जुलूस की इजाजत की शर्तों का उल्लंघन हुआ है। इस आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


अजमेर में सकल हिंदू समाज ने रविवार को शांति मार्च का आयोजन किया था। इसमें नुपुर शर्मा जिंदाबाद के नारे लगे। अब वीडियो सामने आने के बाद अलवर गेट थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है। इसकी जांच क्लॉक टॉवर थानाधिकारी संजय शर्मा को सौंपी गई है। 
 
Ajmer News: Nupur Sharma Zindabad slogans raised in rally, case registered against unknown people for violation of conditions
पुलिस थाना अलवर गेट के थाना प्रभारी ने जांच शुरू कर दी है. - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक 26 जून को सकल हिन्दू समाज अजमेर द्वारा यह रैली आयोजित की गई। इसके लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) अजमेर से विधिवत शर्तों के अधीन अनुमति ली गई थी। जब रैली अजन्ता टॉकीज के पास पहुंची तो कुछ लोगों ने नुपुर शर्मा जिन्दाबाद के नारे लगाए। इसका एक विडियो भी सामने आया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजमेर की ओर से दी गई अनुमति की शर्तों का उल्लंघन  किया गया। अज्ञात लोगो ने भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत अपराध किया। इन अज्ञात लोगों की वीडियो और फोटो देखकर पहचान की जाएगी। मामले की जांच क्लॉक टावर थाना प्रभारी संजय शर्मा कर रहे हैं।  

कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
रविवार को देवी-देवताओं के अपमान के विरोध में हिन्दू समाज की ओर से शांति मार्च निकाला गया। कलेक्ट्रेट पर पहुंचने के बाद कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मौके पर पुलिस के 20 एसएचओ और एक हजार से ज्यादा जवान तैनात रहे। अलवर गेट थाना के हेड कांस्टेबल राजपाल सिंह ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed