फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjab Election 2022: मतदाताओं में जबरदस्त जोश, दूल्हा बैंड बाजे के साथ पहुंचा तो कहीं दूल्हन ने किया मतदान, देखिए फोटो

Sun, 20 Feb 2022 01:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, माेहाली (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो, माेहाली (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 20 Feb 2022 01:51 PM IST
विज्ञापन
Punjab Election 2022: Brides and grooms voting before marriage
पंजाब चुनाव 2022: कहीं दूल्हों ने तो कहीं दुल्हन ने किया मतदान। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई हैं। कई जगह दूल्हा और दुल्हन भी वोट डालने पहुंचे। उनका कहना था कि पहले मत का कर्तव्य निभाएंगे उसके बाद ही गृहस्थ जीवन में प्रवेश करेंगे। जीरकपुर के नाभा गांव की अर्शप्रीत कौर दुल्हन के जोड़े में वोट डालने पहुंची। पोलिंग बूथ पर आई अर्शदीप ने कहा कि मतदान सबसे जरूरी है। वहीं कपूरथला में सुमित पाल सिंह शादी से पहले मतदान करने पहुंचे। उनका कहना था कि शादी बाद में, पहले मतदान। गांव से लेकर शहर तक सभी जगह दूल्हा-दुल्हन मतदान करने पहुंचे।

Punjab Election 2022: Brides and grooms voting before marriage
पंजाब चुनाव 2022: कपूरथला में सुमित पाल सिंह विवाह से पहले वोट डालने के लिए लाइन में अपनी बारी का इंतजार करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

मोहाली हलके के विकास के लिए एक अच्छा नेता की कितना जरूरी होता है, इस बात की अहमियत रविवार को उसे समय पता चली जब कई युवक-युवतियों ने सात फेरे लेने से पहले मतदान किया । मतदान करने आए दूल्हे दुल्हनों का कहना था  कि एक अच्छा नेता चुनने का मौका पांच साल बाद ही मिलता है । ऐसे में इस मौके को गंवाना नहीं चाहिए।

Punjab Election 2022: Brides and grooms voting before marriage
पंजाब चुनाव 2022: गांव दाऊं निवासी दिलप्रीत बैंड बाजे के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे । - फोटो : अमर उजाला

गांव दाऊं निवासी  दिलप्रीत बैंड बाजे के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे । इस मौके उनके साथ परिजन व रिश्तेदार भी थे। सभी ने मतदान किया। इसके बाद वह बारात लेकर खमानो के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है, उन्हें यह मतदान हमेशा याद रहेगा। प्रशासन की तरफ से उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab Election 2022: Brides and grooms voting before marriage
पंजाब चुनाव 2022: सुखविंदर सिंह वोट डालकर आते हुए। - फोटो : अमर उजाला

इसी तरह फेस 11 के पोलिंग बूथ पर दुल्हन अजीत सिंह मतदान के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने मतदान किया और निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार किए गए सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली । उन्होंने हाथ में चूड़ा पहना हुआ था और मेहंदी लगाई हुई थी। इस दौरान पोलिंग बूथ पर कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। 

विज्ञापन
Punjab Election 2022: Brides and grooms voting before marriage
पंजाब चुनाव 2022: लुधियाना में एक दूल्हा वोट डालने के बाद निशान दिखाते हुए। दूसरी ओर जीरकपुर के नाभा गांव की अर्शप्रीत कौर ने की वोटिंग। - फोटो : अमर उजाला

इसी तरह डेराबस्सी में 24 साल की अर्शप्रीत कौर ने सात फेरे लेने से पहले मतदान किया। वह दुल्हन की ड्रेस में तैयार होकर पोलिंग बूथ पर पहुंची। प्रशासन द्वारा उन्हें भी सम्मानित किया गया । इतना ही नहीं प्रशासन द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी फोटो शेयर कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed