{"_id":"6326f57b383e157c6b099955","slug":"new-revelation-in-video-leak-case-of-private-university-of-mohali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mohali Video Leak: फोन से काफी डाटा डिलीट कर चुकी थी आरोपी... एक स्क्रीनशॉट से खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali Video Leak: फोन से काफी डाटा डिलीट कर चुकी थी आरोपी... एक स्क्रीनशॉट से खुला राज
Sun, 18 Sep 2022 04:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 18 Sep 2022 04:10 PM IST
विज्ञापन
मोहाली में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खरड़ की निजी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छह छात्राओं का नहाते हुए वीडियो बनाकर एक छात्रा ने अपने शिमला में बैठे दोस्त को फोन पर भेजा था। हालांकि यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट को इसकी भनक शनिवार दोपहर को ही लग गई थी लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर विद्यार्थी भड़क गए थे।
यूनिवर्सिटी के बाहर तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
फोन कॉल्स और मैसेज ने खोली आरोपी की पोल
डीएसडब्ल्यू ने बताया कि उनके ऑफिस में भी आरोपी छात्रा के फोन पर लगातार फोन कॉल्स आ रही थी। उन्हें संदेह हो गया कि कोई न कोई बात जरूर है। इसके बाद उसने छात्रा को कहा कि अपना फोन स्पीकर पर लगाकर बात करो। लड़की ने फोन स्पीकर पर रखकर कॉल करने वाले से कहा कि उसके पास कोई वीडियो या फोटो है तो उसे भेज दे। इसके बाद लड़के ने अश्लील वीडियो का स्क्रीन शॉट भेज दिया। जब उन्होंने आरोपी छात्रा से सख्ती से पूछा तो वह मान गई कि उसका एक सन्नी नाम का दोस्त शिमला में रहता है। आगे यह वीडियो तीसरे व्यक्ति तक कैसे पहुंच गई, उसे इस बारे में पता नहीं है। हालांकि तीसरा नंबर भी शिकायत में दिया गया है।
मोहाली में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
अपनी ही फोटो दोस्त को भेजे, लेकिन जांच चल रही है
पुलिस ने इस मामले में आरोपी छात्रा पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही शिकायत में कहा जा रहा है कि पीड़िता ने आगे अन्य के फोटो व वीडियो भेजे थे। लेकिन एसएसपी विवेकशील सोनी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अब तक की जांच में सामने आ रहा है कि उसने अपने ही फोटो व वीडियो ही भेजे थे। जब उनसे सवाल किया गया कि फिर लड़की पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार क्यों कर लिया गया। इस पर उनका जवाब था कि यह पहला नियम है कि जब भी मामला आता है तो शिकायत दर्ज की जाती है। उन्होंने साफ किया है कि किसी को क्लीन चिट नहीं दी गई है। सारी चीजों की पड़ताल की जा रही है। वार्डन से लेकर सारे लोगों से बाचीत करेंगे।

- फोटो : ANI
ऐसे चला घटनाक्रम
शनिवार दोपहर 3 बजे - वीडियो बनाने का पता चला
दोपहर- 3.50 बजे - हॉस्टल वार्डन ने डीएसडब्ल्यू को बताया
शाम सात बजे - आरोपी से पूछताछ हुई
रात 11 बजे - मामला यूनिवर्सिटी के ग्रुपों में वायरल हुआ
रात 12 बजे - यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी कैंपस में जुटना शुरू हो गए
रात 1 बजे - विद्यार्थियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया
रात 2 बजे - सारे सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे
रात 2.30 बजे - तीन छात्राओं को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल भेजा गया
रविवार सुबह चार बजे - विद्यार्थियों को मुश्किल से शांत किया गया
सुबह छह बजे - यूनिवर्सिटी के बाहर एआरपी की टीमें तैनात कर दी गईं
सुबह नौ बजे - डीसी व एसएसपी मौके पर पहुंचे
सुबह सवा दस बजे - महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी की प्रेस कांफ्रेंस
सुबह साढे़ दस बजे - छात्राओं ने हॉस्टल के बाहर किया प्रदर्शन
सुबह 10.45 बजे - एसएसपी व डीसी की प्रेस कांफ्रेंस

एसएसपी विवेकशील सोनी।
- फोटो : ANI
दरअसल, मोहाली की नामी निजी यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब हॉस्टल में रही एक छात्रा ने अन्य छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर शिमला में बैठे दोस्त के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल करा दिए। जैसे ही छात्राओं को पता चला तो यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया।