फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mohali MMS Leak: बाथरूमों की जांच, आरोपियों से लगातार पूछताछ... पुलिस को बस एक ही चिंता

Thu, 22 Sep 2022 03:00 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 22 Sep 2022 03:00 PM IST
विज्ञापन
Investigation Continues in Mohali MMS Leak Case
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो कांड की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने जांच में तेजी ला दी है। टीम बुधवार को विश्वविद्यालय के छात्रावास पहुंची और जांच की। इसके बाद सदर थाने पहुंचकर आरोपियों से करीब तीन घंटे पूछताछ की। लगातार पूछताछ के पीछे यही कोशिश है कि अगर वे झूठ बोल रहे हैं तो उन्हें पकड़ा जा सके। 




जांच टीम को आरोपियों के मोबाइल और लैपटॉप के डाटा रिकवर होने का भी इंतजार है क्योंकि इसी से साबित होगा कि आखिर पूछताछ में बताई गईं बातें सही भी हैं या नहीं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि भले ही जांच में समय लगे लेकिन कोई कोताही नहीं रहनी चाहिए। जो भी सवाल उठ रहे हैं, उनका जवाब तलाशा जा रहा है।
 
Investigation Continues in Mohali MMS Leak Case
आरोपी को कोर्ट में पेश करने ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार को एसआईटी के सदस्य विश्वविद्यालय छात्रावास पहुंचे और जिस बाथरूम में वीडियो बनाने का दावा किया गया है, उसकी पड़ताल की। साथ ही अन्य चीजों को देखा। इस दौरान यह भी देखा गया कि क्या दरवाजे के नीचे से वीडियो बन सकता है या नहीं। बता दें कि इससे पहले भी पुलिस की टीमें क्राइम सीन का दौरा कर चुकी हैं। पहले दिन लड़कियों ने दावा किया था कि आरोपी को बाथरूम के दरवाजे के नीचे से वीडियो बनाते देखा था।

यह भी पढ़ें: Mohali MMS Leak: मोहाली पुलिस की हर कहानी झूठी, पहले कहा था-सभी वीडियो डिलीट हुए, अब मिले इतने...
Investigation Continues in Mohali MMS Leak Case
आरोपी छात्रा को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरी तरफ विवि के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने भी यूनिवर्सिटी की फैकल्टी व स्टाफ से बैठक कर सारे पहलुओं पर विचार किया। उन्होंने स्टाफ को समझाया कि प्रयास किया जाए कि भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति न बने। विद्यार्थियों का विश्वास हर हाल में जीतने की कोशिश की जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Investigation Continues in Mohali MMS Leak Case
मोहाली वीडियो लीक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मामले में पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने डीजीपी गौरव यादव से मुलाकात की। साथ ही केस की गंभीरता को देखते हुए उचित जांच की बात रखी। डीजीपी ने उन्हें बताया कि केस में माहिर अफसर लगाए गए हैं। जो भी चीजें सामने आ रहीं हैं, उन पर काम किया जा रहा है। जल्द ही टीमें जांच पूरा कर लेंगी। 
 
विज्ञापन
Investigation Continues in Mohali MMS Leak Case
कैंपस के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मामले में पंजाब पुलिस का साइबर विभाग भी जांच कर रहा है। विभाग ने इस काम के लिए तीन स्पेशल टीमें गठित लगाईं हैं जो हर सोशल मीडिया साइट्स, मोबाइल एप व अन्य प्लेटफार्म को चेक कर रही है ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर चल रहे छात्रों के इंटरव्यू भी देखे जा रहे हैं ताकि उससे कोई लिंक निकल आए। इसके अलावा छात्राओं को विदेशी नंबरों से कॉल आने के मामले की भी पड़ताल की जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed