फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब के हालात: नहीं मिली एंबुलेंस, ऑटो में कोरोना मृतक का शव लेकर पहुंचे श्मशान, मचा हंगामा 

Mon, 26 Apr 2021 07:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 Apr 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Relatives arrived at crematorium with Corona patient dead body in an auto at Ludhiana of Punjab
लुधियाना में ऑटो में शव लेकर पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के दौरान लुधियाना में सोमवार को हृदयविदारक दृश्य देखने को मिला। कोरोना मृतक को श्मशान पहुंचाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली तो परिजन शव को ऑटो रिक्शा में लेकर ढोलेवाल स्थित श्मशान घाट पहुंच गए। कोरोना संक्रमित मरीज का शव देख ऑटो में देख वहां हड़कंप मच गया। वहीं कुछ ही देर बाद एक युवक अपनी कोरोना संक्रमित मां का शव बग्गीनुमा रिक्शा पर लेकर श्मशान घाट पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार जीवन नगर इलाके में रहने वाले भगवान शाह (67) अचानक बीमार हो गए थे। 23 अप्रैल को उन्हें सिविल अस्पताल लुधियाना में भर्ती करवाया गया था। वहां उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण 25 अप्रैल रविवार शाम को भगवान शाह की मौत हो गई। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया था।
Relatives arrived at crematorium with Corona patient dead body in an auto at Ludhiana of Punjab
लुधियाना - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को शव का अंतिम संस्कार होना था। दोपहर को ढोलेवाल चौक के निकट श्मशानघाट में अंतिम संस्कार का समय रखा गया था। पीड़ित परिवार को श्मशानघाट तक शव ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिल रही थी। सरकारी और एनजीओ की एंबुलेंस पहले से किसी मरीज को लेकर गई हुई थी।
 
Relatives arrived at crematorium with Corona patient dead body in an auto at Ludhiana of Punjab
लुधियाना में बग्गी में शव लेकर पहुंचा युवक। - फोटो : अमर उजाला
निजी एंबुलेंस चालक ज्यादा पैसे मांग रहे थे इसलिए पीड़ित परिवार ने एक ऑटो रिक्शा किराये पर ले लिया। मोर्चरी कर्मचारियों ने किट में शव पैक करके परिजनों को दे दिया। परिवार शव को ऑटो में डालकर शमशानघाट लेकर पहुंच गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि शव को ऐसे लेकर नहीं आते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Relatives arrived at crematorium with Corona patient dead body in an auto at Ludhiana of Punjab
लुधियाना - फोटो : अमर उजाला
वहीं सिविल सर्जन डॉ. सुखजीवन कक्कड़ ने कहा कि यह बिलुकल गलत हुआ है, इस मामले की जांच मेरी तरफ से की जा रही है। अभी तक जांच में पता चला है कि सिविल अस्पताल में शवों को ले जाने के लिए चार वैन है। जो सोमवार को पूरी तरह से व्यस्त थी। मृतकों के परिजन खुद शव ले जाने के लिए जिद कर रहे थे। फिर भी इस मामले की जांच की जाएगी, इस मामले में दोषी पाए जाने वाले मुलाजिम के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी। 
 
विज्ञापन
Relatives arrived at crematorium with Corona patient dead body in an auto at Ludhiana of Punjab
लुधियाना में शव लेकर पहुंचा युवक। - फोटो : अमर उजाला
डीसी ने पांच सदस्यीय कमेटी की गठित 
जिला मजिस्ट्रेट वरिंदर शर्मा ने कोरोना संक्रमितों के शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया है। पांच सदस्यीय कमेटी में चेयरमैन निगम कमिश्नर को बनाया गया है। इसमें ज्वाइंट कमिश्नर पुलिस (एच), डिवीजनल वन अफसर, जिला खुराक एवं सिविल सप्लाई कंट्रोलर, आईओसी सीनियर मैनेजर को सदस्य बनाया गया है। अब इस कमेटी की देखरेख में अंतिम संस्कार होंगे। इस कमेटी को विशेष अधिकार दिए गए हैं कि वह किसी भी श्मशान घाट में किसी का संस्कार कर सकते हैं। उन्हें कोई प्रबंधक रोक नहीं सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed