सोशल मीडिया के डिजिटल संसार से शुरू हुआ एक खूबसूरत प्रेम प्रसंग बेहद खौफनाक अंजाम तक पहुंच गया। करीब एक दशक पहले संगीत की दुनिया में कदम रखने वाली और कई मशहूर गायकों के साथ सुर मिलाने वाली पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर की हत्या की दास्तान रूह कंपा देने वाली है।
कनाडा में रहने वाले मोगा के सुखविंदर सिंह उर्फ सुखी बराड़ ने पहली शादी और दो बच्चों का सच छिपकर गायिका को अपने जाल में फंसाया। छह साल तक चले इस रिश्ते का अंत तब हुआ जब इंदर कौर को सुक्खी की इस कड़वी हकीकत का पता चला और उसने शादी से इनकार कर दिया।
अपनी बेवफाई पर पर्दा डालने और जिद पूरी न होने पर आरोपी ने अपने पिता के साथ मिलकर खूनी साजिश रची और गायिका की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने से पहले वह पुलिस को गुमराह करने के लिए नेपाल के रास्ते भारत पहुंचा था और शातिर कातिल वारदात को अंजाम देने के बाद नेपाल के रास्ते से ही कनाडा फरार हो गया।
2 of 10
इंदर काैर
- फोटो : Instagram
इंस्टाग्राम की चैटिंग से परवान चढ़ा था प्यार
करीब पांच वर्ष पहले पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री में तेजी से उभर रही इंदर कौर की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए सुखी बराड़ से हुई थी। शुरुआत मैसेंजर पर सामान्य बातचीत से हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर गहरे प्यार में बदल गई। सुक्खी अक्सर कनाडा से पंजाब सिर्फ इंदर से मिलने आता था और उसने जल्द शादी का झांसा देकर गायिका का भरोसा जीत लिया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के परिवारों ने एक-दूसरे को अपना लिया।
3 of 10
इंदर काैर
- फोटो : Instagram
इंदर के माता-पिता और भाई के दक्षिण कोरिया में होने के कारण वह लुधियाना में अपने ताया जी के साथ रहती थी। जब सुक्खी ने इंदर और उसके भाई को कनाडा में सेटल करने का सपना दिखाया, तो गायिका के परिजनों ने मोगा जाकर उसके घर पर रिश्ते की रजामंदी दे दी।
4 of 10
इंदर काैर
- फोटो : Instagram
सुक्खी बराड़ के प्यार में अंधी हो चुकी इंदर कौर ने उसके कहने पर अपने पीक पर चल रहे सिंगिंग करियर और सोशल मीडिया से दूरी बना ली। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स होने के बाद भी उसने रील्स और गानों की रिकॉर्डिंग बंद कर दी और लुधियाना में बुटीक व मेकअप आर्टिस्ट का काम शुरू कर दिया।
5 of 10
इंदर काैर
- फोटो : Instagram
इस साल 11 जनवरी को सुक्खी विशेष रूप से इंदर का जन्मदिन मनाने लुधियाना आया और मार्च में शादी करने का वादा किया। हालांकि, मार्च बीतने के बाद जब उसने टालमटोल शुरू की, तो इंदर को शक हुआ। आखिरकार सच सामने आ गया कि सुक्खी न केवल शादीशुदा है, बल्कि उसके 12 और 7 साल के दो बच्चे भी हैं।