फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moosewala: हत्या में अब पड़ोसियों के नाम, पिता की शिकायत पर पांच नामजद, दो गायक भी जांच के घेरे में

Fri, 26 Aug 2022 05:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 26 Aug 2022 05:11 PM IST
विज्ञापन
Mansa police registered case against five more persons in Punjabi singer Sidhu Moosewala murder case
सिद्धू मूसेवाला और उनके पिता बलकौर सिंह। - फोटो : instagram

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में कुछ गायकों के शामिल होने का आरोप लगाते रहे सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने लिखित शिकायत दी है। इसके बाद डीजीपी गौरव यादव ने विस्तृत जांच का आदेश जारी कर दिया है। यह जांच भी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी ही करेगी।



इस बीच मानसा पुलिस ने हत्याकांड में पांच और व्यक्तियों को आरोपियों की सूची में शामिल किया है। इनमें सिद्धू मूसेवाला के दो पड़ोसी भी हैं। नामजद पांचों लोगों के नाम हैं- जीवन जोत, कंवरपाल, अवतार सिंह, जगतार सिंह व ज्योति है। अवतार सिंह और जगतार सिंह सिद्धू मूसेवाला के पड़ोसी हैं। 

दोनों का घर सिद्धू मूसेवाला की हवेली के पास है। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला के पिता ने डीजीपी को दी लिखित शिकायत में जहां दो गायकों के नाम लिए हैं, वहीं पांचों लोगों के बारे में भी शिकायत दी है। जिन दो गायकों को हत्याकांड में आरोपी बताते हुए शिकायत दी गई है, उनके नाम पुलिस ने सार्वजनिक नहीं किए हैं लेकिन उन दोनों की जांच का जिम्मा एसआईटी को सौंप दिया गया है।

Mansa police registered case against five more persons in Punjabi singer Sidhu Moosewala murder case
पंजाब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अब तक इस मामले में 31 लोगों को नामजद कर चुकी है जिनमें से 22 को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिन पांच व्यक्तियों को नामजद किया गया है, उनके खिलाफ कल सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी। 
 
Mansa police registered case against five more persons in Punjabi singer Sidhu Moosewala murder case
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला
सिद्धू मूसेवाला का गायिका अफसाना खान के साथ गाया गीत 2 सितंबर को रिलीज किया जाना है। इस पर मूसेवाला परिवार ने एतराज जताया है। इस गीत को रिलीज करने के लिए संगीतकार सलीम मर्चेंट ने कल सोशल मीडिया पर जिक्र किया था। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और ताऊ चमकौर सिंह ने बताया कि ये गीत रिलीज करने के लिए उनकी अनुमति नहीं ली गई, जिस पर उन्हें एतराज है। यदि जरूरत पड़ी तो वे कानून का सहारा भी ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mansa police registered case against five more persons in Punjabi singer Sidhu Moosewala murder case
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की चार्जशीट में तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया, मनमोहन मोहना, दीपक टीनू, संदीप केकड़ा, अंकित सिरसा, प्रियव्रत फौजी, सचिन भिवानी, केशव, कशिश, एनकाउंटर में मारे गए मनप्रीत मानु, जगरूप रूपा, फरार शूटर दीपक मुंडी, मनप्रीत भाऊ का नाम शामिल है। पुलिस ने कुछ ऐसे आरोपियों को भी शामिल किया है जो अभी जेलों में बंद हैं।

विज्ञापन
Mansa police registered case against five more persons in Punjabi singer Sidhu Moosewala murder case
पंजाब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस चार्जशीट में सबूत के तौर पर फॉरेंसिक रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बरामद हथियार, बरामद कारतूस, गाड़िया, खून के नमूने, आरोपियों के मेडिकल सैंपल, घटनास्थल के कई सीसीटीवी फुटेज को शामिल किया गया। इसके अलावा कुछ होटल के सीसीटीवी फुटेज भी है, जहां शूटर्स रुके थे, उनको भी सबूतों का हिस्सा बनाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed