अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुए हमले के मामले में अमृतसर से पिस्तौल भेजे जाने की जांच तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद यह जानकारी सामने आई थी। स्थानीय पुलिस अब हथियारों की सप्लाई से जुड़ी कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
पुलिस ने शहर के बाईपास क्षेत्र में लगे 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली हैं। इनमें दो से तीन संदिग्ध दिखाई दिए हैं। पंजाब पुलिस ने यह फुटेज दिल्ली और मुंबई पुलिस के साथ साझा की है। जांच के अनुसार, गैंगस्टर अनिल पंडित के निर्देश पर कुणाल और सुमित ने अमृतसर से पिस्तौल और 20 कारतूस लिए थे।
2 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
15 अक्तूबर को कुणाल ने राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए रवाना किया था। पिस्तौल राधा के बैग में रखी थी। दोनों 17 अक्तूबर को मुंबई के दादर पहुंचीं। इसके बाद एक नाबालिग लड़के ने होटल के पास से बैग लिया। 18 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाई गईं। अभिनेता सुरक्षित बच गए, जबकि उनके चालक और घटनास्थल के पास मौजूद एक अन्य व्यक्ति को चोटें आईं।
3 of 7
टाइगर पर हमला मामले में दिल्ली पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया
- फोटो : एएनआई
हथियार सप्लाई नेटवर्क की पड़ताल
पुलिस इस हमले में इस्तेमाल हथियार की सप्लाई से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप के जरिये आरोपियों के बीच हुए संपर्क की जानकारी जुटा रही है। डेड लेटर बॉक्स के इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
4 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अमृतसर में हथियार कहां छिपाकर रखे गए थे। पुलिस अधिकारी फिलहाल इस मामले में खुलकर कुछ कहने से बच रहे हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
5 of 7
टाइगर पर हमला करने वाले संदिग्ध
- फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणा से गिरफ्तार तीनों आरोपी 28 तक पुलिस रिमांड पर
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार आरोपियों अंकित खट्टर, समीर खत्री और जतिन पांचाल को मुंबई की कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने तीनों को 28 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।