{"_id":"58196f524f1c1bc0324369be","slug":"indian-test-squad-against-england-will-be-selected-on-wednesday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज होगा इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का सेलेक्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आज होगा इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का सेलेक्शन
Wed, 02 Nov 2016 10:37 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 02 Nov 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कुंबले और विराट कोहली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
9 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए एमके प्रसाद की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी आज टीम इंडिया का चयन करेगी। इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।
आज होगा इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का सिलेक्शन
2 of 5
मुरली विजय
- फोटो : espncricinfo
सेलेक्टर्स के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि टीम में बतौर ओपनर किसे शामिल किया जाए। चोटिल शिखर धवन और लोकेश राहुल को अभी फिटनेस टेस्ट पास करना है। संभव है कि मुरली विजय के साथ गौतम गंभीर को टीम में शामिल किया जाए।
आज होगा इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का सिलेक्शन
3 of 5
इशांत शर्मा
- फोटो : getty
इसके साथ ही इशांत शर्मा भी चिकुनगुनिया के बाद टीम में वापसी कर सकते हैं। भुवनेशवर कुमार भी टखने की चोट से जूझ रहे हैं। भुवी, धवन और राहुल ने चोटिल होने के बाद एक भी मैच नहीं खेला है। सेलेक्टर्स के सामने चुनौती होगी कि उन्हें शामिल किस तर्ज पर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आज होगा इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का सिलेक्शन
4 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : getty
इसके अलावा सेलेक्टर्स करुण नायर, केदार जाधव और युवराज सिंह के नामों पर भी विचार कर सकते हैं। युवराज 4 राउंड मैचों के बाद, सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। युवी ने 2 सेंचुरी सहित कुल 587 रन बनाए हैं। जाधव ने मौजूदा वनडे सीरीज में 90 रन बनाने के अलावा 6 विकेट भी चटकाए थे।
विज्ञापन
आज होगा इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का सिलेक्शन
5 of 5
Team India
- फोटो : PTI
इंग्लैंड की टीम आज भारत पहुंच जाएगी। 5 तारीख से मेहमान टीम ब्रेबॉर्न स्टेडियम में प्रेक्टिस मैच खेलेगी और फिर वहीं से राजकोट के लिए रवाना होगी। पहला टेस्ट 9 नवंबर से राजकोट में खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।