{"_id":"5a3532d44f1c1b6e468bacf9","slug":"uttar-pradesh-police-claims-to-solve-11-year-old-anuj-murder-case-in-bareilly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुश्मन को फंसाने के लिए जेल में बनाया खतरनाक प्लान, अपने के साथ ही कर डाला घिनौना काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुश्मन को फंसाने के लिए जेल में बनाया खतरनाक प्लान, अपने के साथ ही कर डाला घिनौना काम
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Sat, 16 Dec 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
हत्या का आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुश्मन से बदला लेने के लिए कोई इस हद तक गिर जाएगा। इसका अंदाजा भी नहीं था। जब जांच में इसका खुलासा हुआ तो पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए। जानिए पूरी कहानी
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की है। हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपियों को जब इस बात का शक हुआ कि उनको सजा हो जाएगी तो उन्होंने जेल में ही मुकदमा वादी को फंसाने के लिए अपने खानदानी भतीजे की हत्या का तानाबाना बुन डाला।
पढ़ें:- मां-बहन की हत्या के बाद पकड़े गए किशोर ने किए ये 5 चौंकाने वाले खुलासे
विज्ञापन
आरोपियों का प्लान था कि भतीजे की हत्या के मामले में मुकदमा वादी और उसके परिवार को नामजद कराने पर समझौते का दबाव बनाया जा सकेगा। इसी प्लानिंग के तहत चाचा राजेश ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अपने खानदानी भतीजे की हत्या कर दी थी।
लेकिन पुलिस जांच में जब चौंकाने वाला खुलासा हुआ तो आरोपियों के मंसूबों पर पानी फिर गया। पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश कर रही है।

फाइल फोटो
थाना खीरी के गांव चाऊपुर पंडरी के 11 साल के अनुज की 26 अक्तूबर की रात धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने पिता संतराम की तहरीर पर गांव के ही दारा सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था।
हत्याकांड की विवेचना एसओ खीरी आलोक मणि त्रिपाठी कर रहे थे। जांच के दौरान यह बात सामने आई की साल 2016 में हुए मुन्नालाल हत्याकांड में मुकदमा वादी संतराम समेत आठ लोग नामजद हुए थे।
पढ़ें:- 6 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या, आरोपी को पुलिस ऐसे पकड़ कर ले गई
पुलिस ने मामले में धर्मेंद्र सिंह, उसके भाई रामाधार और प्रकाश में आए दुखहरन सिंह को जेल भेजा था। इसमें से दुखहरण सिंह पहले ही जेल से छूट गया। नामजदगी गलत होने के कारण पुलिस ने जेल में बंद धर्मेंद्र के भाई राजेश सहित पांच लोगों को जेल नहीं भेजा था। जांच के दौरान पुलिस के शक की सुई जेल में बंद हत्यारोपियों की ओर घूम गई।
एएसपी ने बताया कि राजेश अपने दोनों भाइयों के कहने पर अपने एक अन्य साथी के साथ 26 अक्तूबर की शाम आठ बजे अनुज को बहला फुसलाकर खेतों की ओर ले आया, जहां पहले शराब पी, बाद में उसे बांके से काट दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।