फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए कौन है सिरफिरा आशिक, जिसने सचिन की बेटी सारा के लिए बर्बाद कर ली जिंदगी

Mon, 08 Jan 2018 09:08 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Jan 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
Sara Tendulkar: passionate lover shocking disclosures some important point
SARA TENDULKAR
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा को अगवा करने की धमकी देने वाले वाले सिरफिरे आशिक ने पूछताछ में जो खुलासे क‌िए, वो बेहद चौंकाने वाले थे। पहले तो ये जान लीजिए कि सिरफिरा आशिक कौन है, जिसपर कई महीनों से सचिन की बेटी के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और परेशान करने के आरोप हैं। 


पढ़ें:- सचिन की बेटी को फोन पर तंग करने वाला गिरफ्तार, देता था किडनैपिंग की धमकी
 
Sara Tendulkar: passionate lover shocking disclosures some important point
SARA TENDULKAR
पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम देवकुमार मैती है। जिसने लगभग 20 बार तेंदुलकर के घर फोन किया और सारा के बारे में गलत बातें बोली। यही नहीं, आरोपी ने तो सारा का अपहरण करने की धमकी भी दी थी। जबकि आरोपी के मुताबिक वो सारा से पहली नजर में ही प्यार करने लगा था। आरोपी के मुताबिक उसने सारा को एक मैच के दौरान स्टेडियम में बैठे देखा था, तभी उसे सारा से प्यार हो गया था।
Sara Tendulkar: passionate lover shocking disclosures some important point
SARA TENDULKAR
पुलिसिया जांच में इस बात का भी पता लगा कि आरोपी घर पर भी अपने माता-पिता को प्रताड़ित करता था। हाल ही में उसके पिता का देहांत भी हुआ था। बता दें कि पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब सारा तेंदुलकर ने रविवार को मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के फोन और उसकी लोकेशन को ट्रैक कर उसे गिरफ्तार किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Tendulkar: passionate lover shocking disclosures some important point
फाइल फोटो
पश्चिम बंगाल के पूर्व मिदनापुर जिले से इस सिरफिरे आशिक को कॉल कर परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। होश तो तब फाक्ता हो गए जब इस आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बड़े खुलासे किए। यहां ये बात अब तक राज ही बनी हुई है कि आरोपी को कैसे सचिन का लैंडलाइन नंबर मिला। 
विज्ञापन
Sara Tendulkar: passionate lover shocking disclosures some important point
फाइल फोटो
हालांकि पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। आरोपी का मेंटल टेस्ट के साथ नार्को टेस्ट कराए जाने की भी बात सामने आ रही है। जिससे इस बात का पता चलेगा कि वो मानसिक रूप से बीमार है या नहीं और उसकी बातों में कितनी सच्चाई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed