{"_id":"5a51c4c04f1c1b1c198b54c2","slug":"sachin-tendulkar-daughter-tampered-man-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन की बेटी को फोन पर तंग करने वाला गिरफ्तार, देता था किडनैपिंग की धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सचिन की बेटी को फोन पर तंग करने वाला गिरफ्तार, देता था किडनैपिंग की धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 07 Jan 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा को फोन पर परेशान करने, उसे शादी का प्रस्ताव देने और उसके अपहरण की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने राज्य के पूर्व मेदिनीपुर जिले के महिषादल से देब कुमार माइती (32) नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसने तेंदुलकर के मुंबई स्थित आवास पर कम से कम 20 फोन किए थे और सारा के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
राज्य पुलिस की सहायता से मुंबई पुलिस की एक टीम ने उसे शनिवार की रात को उसके गांव से गिरफ्तार किया। अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया जाएगा। पुलिस सूत्रों ने यहां इसकी जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक माइती ने पुलिस को बताया है कि उसने एक मैच के दौरान सारा को पेवेलियन में बैठे देखा था और उसी समय उसे उससे प्यार हो गया था। उसके बाद उसने किसी तरह तेंदुलकर के घर के नंबर का जुगाड़ किया और कम से कम 20 बार फोन किया। माइती ने कहा कि वह सारा से शादी करना चाहता है।
विज्ञापन
अब माइती के परिवार वालों ने दावा किया है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह बेरोजगार है और उसने कालेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। माइती के एक रिश्तेदार ने कहा कि उसकी मानसिक बीमारी बहुत पुरानी है। वह अपने माता-पिता पर भी अत्याचार करता था और हाल में उसके पिता का निधन हो गया था। बीते आठ साल से माइती का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने माइती के घर से एक डायरी भी बरामद की है जिसमें उसने सारा का नाम अपनी पत्नी के तौर पर लिख रखा था। पुलिस अब तक इस सवाल का जवाब नहीं तलाश सकी है कि उसे सचिन के घर का नंबर कहां से मिला। वह इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने टेलीफोन टावर की लोकेशन के आधार पर माइती की पता लगाया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि माइती के मानसिक स्वास्थ्य की भी जांच की जाएगी।