फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली नहीं इन राज्यों में ज्यादा होते हैं महिलाओं से रेप

Wed, 31 Aug 2016 06:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 31 Aug 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
according to NCRB reports in these states Women are raped more than delhi 

तमाम दावों और शोर शराबे के बाद भी महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। राष्ट्रीय अपराध अनुसंधान ब्यूरो यानी एनसीआरबी द्वारा साल 2015 के जारी किए गए आंकडे एक बार फिर इसकी तस्दीक करते हैं।



रिपोर्ट के आकड़ों पर गौर करें तो साल 2014-2015 में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के कुल 327394 मामले दर्ज किए गए। आइए जानिए कौन से हैं वो राज्य जहां होता है महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार।


 
according to NCRB reports in these states Women are raped more than delhi 

मध्यप्रदेश में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार

महिलाओं के साथ बीते साल रेप के कुल 34,451 मामले दर्ज हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा मामले मध्य प्रदेश में दर्ज हुए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र, तीसरे पर राजस्थान, चौथे पर उत्तर प्रदेश, और पांचवे पर ओडिशा रहा है।
2015 के आए आकंड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 4391 मामले दर्ज हुए हैं।

according to NCRB reports in these states Women are raped more than delhi 

सेफ मुंबई रही लिस्ट में दूसरे नंबर पर

देश की सबसे सेफ माने जाने वाली सिटी मुंबई महिलाओं के साथ रेप के मामलों में दूसरे नंबर पर रही है। हालांकि मुंबई को महिलाओं के मामले में काफी सुरक्षित माना जाता है लेकिन एनसीआरबी के आंकड़े इन दावों पर सवाल खड़े करते हैं।
रेप के मामलों में एनसीआरबी की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही मुंबई में 4144 रेप के मामले दर्ज हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
according to NCRB reports in these states Women are raped more than delhi 

वसुंधरा के राजस्‍थान में भी सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं

दूसरी ओर राजस्थान भी महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाओं में पीछे नहीं है। एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक रेप के मामलों में यह राज्य तीसरे नंबर पर रहा है। राजस्थान में 3644 रेप के मामले 2015 में दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन
according to NCRB reports in these states Women are raped more than delhi 

उत्तर प्रदेश भी नहीं है पीछे

लचर कानून व्यवस्था की समस्या से जूझ रहा उत्तर प्रदेश भी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर रहा है। आपराधिक मामलों का यूपी से पुराना नाता रहा है और इसी वजह से सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी सवालों के घेरे में घिरी रहती है। हाल ही में हुए बुलंदशहर गैंगरेप मामले से देश में अलग बहस छिड़ गई थी जिसने यूपी से लेकर दिल्ली तक की राजनीति पर असर डाला था। एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में 3025 रेप मामले दर्ज किए गए हैं और इस लिहाज से यह राज्य चौथे नंबर पर आता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed