देश में महिला राष्ट्रपति के चुने जाने के बाद फिर से नारी सशक्तीकरण की बातें की जाने लगी हैं। मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनावों में भी महिलाओं का वर्चस्व बढ़ा है। बात करें प्रदेशभर के 16 नगर निगमों की, तो इसमें 9 महापौर अब महिलाएं हो गई हैं। वहीं इन्हीं नगर निगमों की बात करें तो 884 पार्षदों पदों में से करीब 450 पर महिलाओं का कब्जा है।
बता दें कि भोपाल में मालती राय, ग्वालियर में शोभा सिकरवार, सिंगरौली में रानी अग्रवाल, बुरहानपुर में माधुरी पटेल, सागर में संगीता तिवारी, खंडवा में अमृता यादव, कटनी में प्रीति सूरी, मुरैना में शारदा सोलंकी, देवास में गीता अग्रवाल चुनी गई हैं। इनमें रानी अग्रवाल ने नारी शक्ति का मान और ऊंचा किया है, क्योंकि उन्होंने मुकाबले में प्रदेश की दो दमदार पार्टियों के पुरुष प्रत्याशियों को मात दी है। आज हम बात करते हैं इन्हीं नौ महापौर की, कैसे ये राजनीति में आईं, कैसा संघर्ष रहा और अपनी मेहनत से नगर सरकार की प्रमुख बन गईं।
2 of 10
सिंगरौली में आम आदमी पार्टी की रानी अग्रवाल महापौर बनी हैंं।
- फोटो : सोशल मीडिया
सिंगरौली- रानी अग्रवाल
सिंगरौली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की रानी अग्रवाल चुनकर आई हैं। वे 9352 वोटों से जीती हैं। रानी अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी रही हैं। उन्होंने 2014 में बरगवां क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य के रूप में अपनी किस्मत आजमाई थी और चुनाव भी भारी मतों से जीती थीं। वे जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। उन्होंने 2018 में भी आप से विधानसभा का चुनाव लड़ा था, पर तीसरे नंबर पर रहीं। लगातार सक्रिय रहीं। आने वाले समय में पार्टी इन्हें सांसद का उम्मीदवार भी बना सकती है।
3 of 10
भोपाल में मालती राय अब महापौर होंगी।
- फोटो : सोशल मीडिया
भोपाल- मालती राय
भोपाल में मालती राय महापौर के लिए चुनी गई हैं। उन्होंने करीब 98000 वोटों से जीत हासिल की है। मालती 1985 से भाजपा की सक्रिय सदस्य रही हैं। वे पहले अशोका गार्डन वार्ड से पार्षद रह चुकी हैं। वे दो बार पार्षद का चुनाव हार भी चुकी हैं। विश्वास सारंग की सिफारिश पर उन्हें महापौर का टिकट मिला था।
4 of 10
ग्वालियर में शोभा सिकरवार नगर सरकार संभालेंगी।
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्वालियर- शोभा सिकरवार
ग्वालियर की नगर सरकार पर 57 साल बाद कांग्रेस ने जीत हासिल की है। शोभा सिकरवार ने 28805 वोटों जीत हासिल की है। शोभा सिकरवार का पूरा परिवार राजनीति में है, उनके पति, ससुर, देवर सभी लोग राजनीति में काफी सक्रिय हैं और बीजेपी का हिस्सा रह चुके हैं। शोभा सिकरवार ने तीन बार पार्षद और एक बार एमआईसी की सदस्य का चुनाव जीता है। उनका राजनीतिक करियर साल 2004 से शुरू हुआ, जब उन्होंने ग्वालियर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 40 से पार्षद का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद, 2009 में वार्ड 56 और 2014 में वार्ड क्रमांक 45 से चुनाव लड़ा और फिर पार्षद बनीं।
5 of 10
बुरहानपुर में माधुरी पटेल महापौर चुनी गई हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
बुरहानपुर- माधुरी पटेल
बुरहानपुर में बड़ा नजदीकी मुकाबला रहा था। भाजपा की माधुरी पटेल 342 वोटों से जीती हैं। वे दूसरी बार महापौर बनी हैं। इससे पहले 2010 के चुनाव में भी वे जीती थीं। माधुरी लंब समय से भाजपा से जुड़ी रही हैं। इनके पति भी महापौर रह चुके हैं। माधुरी जिला उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।