फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain Mahakal: केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर और BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

Sun, 30 Apr 2023 04:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 30 Apr 2023 04:51 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा रविवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन
Union Minister Narendra Singh Tomar and BJP State President VD Sharma visited Baba Mahakal
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा महाकाल के दरबार में पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा रविवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद लिया। केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गर्भगृह में पहुंचकर भगवान का जलाभिषेक किया। 

 
Union Minister Narendra Singh Tomar and BJP State President VD Sharma visited Baba Mahakal
वीडी शर्मा ने महाकाल का जलाभिषेक किया। - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार सुबह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने श्री महाकालेश्वर के गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर मन की बात कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील में पहुंचे थे जिसके बाद वे बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर पहुंचे। चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करने के बाद उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल का ध्यान लगाया। इस दौरान पंडित नवनीत गुरु द्वारा यह पूजन अर्चन करवाया गया। 
 
Union Minister Narendra Singh Tomar and BJP State President VD Sharma visited Baba Mahakal
केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया - फोटो : सोशल मीडिया
बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की, जिसके बाद विपक्ष के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने कहा कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। इसी को ध्यान में रखते हुए भ्रष्टाचारी नेताओं पर कार्रवाई की जा रही है जिसके डर से सभी विपक्ष के नेता एक होते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं आपने कहा कि नरेंद्र मोदी पर देश की जनता को भरोसा है। जबकि अरविंद केजरीवाल कुछ भी कहे उनकी कथनी और करनी मैं हमेशा अंतर ही रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed