फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain Weather: पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदला, वेधशाला अधीक्षक ने पानी और ओले गिरने की चेतावनी दी

Fri, 17 Mar 2023 10:24 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Mar 2023 10:24 AM IST
सार

Ujjain Weather: पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदला, वेधशाला अधीक्षक ने पानी और ओले गिरने की चेतावनी दी

विज्ञापन
Ujjain Weather: The weather changed due to the effect of Western Disturbance
पश्चिमी विक्षोभ से उज्जैन का मौसम बदला - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से मिल रही नमी के कारण शुक्रवार को शहर का मौसम बदल गया है, जिसका असर आज (शुक्रवार) और कल (शनिवार) दो दिनों तक देखने को मिलेगा। शासकीय जीवाजीराव वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से मिल रही नमी के कारण अचानक मौसम परिवर्तन हुआ है। जिसका असर उज्जैन सहित आसपास के जिलों में दिखाई दे रहा है।




डॉ. गुप्त ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार दो दिनों तक मौसम परिवर्तन का असर देखने को मिलेगा, जिसके कारण कहीं तेज बारिश होगी तो कहीं ओले गिरेंगे। इस दौरान कुछ क्षेत्र ऐसे भी रहेंगे जहां पर सामान्य बारिश के कारण यह मौसम आगे बढ़ जाएगा। आज अचानक मौसम बदलने से शहरवासियों को अब तक हो रही तेज गर्मी से राहत मिली है। आज सुबह शहर में रिमझिम बारिश का दौर जारी था, अचानक आई बारिश के कारण शहरवासियों को इससे बचाव के लिए छतरी और रेनकोट का सहारा लेना पड़ा। सुबह शहरवासी रेनकोट और छतरी ले कर अपने जरूरी काम करते नजर आए। 

 
Ujjain Weather: The weather changed due to the effect of Western Disturbance
बारिश से बचने छाते और रैनकोट में नजर आए लोग - फोटो : अमर उजाला
किसानों पर फिर आया संकट
क्षेत्र में इन दिनों गेहूं की फसल कटने को तैयार है, लेकिन अचानक बदले मौसम के कारण किसानों को इस बात का डर है कि यदि इस समय तेज बारिश और आंधी तूफान आता है तो उन्हें बड़ा नुकसान पहुंचेगा। सारोला गांव के कृषक अशोक प्रजापत ने बताया कि आंधी तूफान के कारण जहां फसलें एक और झुककर खराब हो जाती हैं तो ओलावृष्टि और तेज बारिश के कारण भी फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचता है। कृषक अशोक प्रजापत ने बताया कि यदि इस समय बारिश होती है तो क्षेत्र में किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद हो जाएगी।
 
Ujjain Weather: The weather changed due to the effect of Western Disturbance
आज और कल हो सकती है बारिश - फोटो : अमर उजाला
खराब मौसम से बचकर रहें - डॉ. सोनानिया
इन दिनों सर्दी, खांसी और बुखार के वायरल के कारण काफी लोग बीमार हैं, बदलते मौसम में लोगों को अपना ध्यान रखना होगा, क्योंकि यदि ऐसे समय में कोई असमय हो रही बारिश में भीगता है तो वह वायरल की चपेट में आ सकता है। यह जानकारी एमडी मेडिसिन डॉ. एचपी सोनानिया ने देते हुए बताया कि यह मौसम उन लोगों के लिए घातक है, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कम होती है। ऐसे लोग तुरंत वायरल की चपेट में आ जाते हैं। इसलिए उन्हें भीड़ भरे स्थानों पर जाने से बचना चाहिए और मास्क का प्रयोग करना चाहिए, साथ ही उन्हें अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के प्रयास भी करना चाहिए। ऐसा उन्होंने इसलिए भी कहा है क्योंकि मध्यप्रदेश में H3N2 इनफ्लुएंजा का पहला मरीज भोपाल में पाया गया है, उसे भी केवल सर्दी, जुकाम जैसी दिक्कतें थी लेकिन जैसे ही उसका टेस्ट कराया गया तो वह इस वायरस से संक्रमित पाया गया। इसलिए सुरक्षित रहना और खुद का बचाव करना अति आवश्यक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed