फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain: महाराष्ट्र समाज के गणेश उत्सव में अंबिकेय नूपुर-नाद की प्रस्तुति, साजिंदे एक सुरमई शाम का भी हुआ आयोजन

Tue, 17 Sep 2024 12:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 17 Sep 2024 12:25 PM IST
सार

महाराष्ट्र समाज उज्जयिनी की गणेशोत्सव समिति 2024 द्वारा आयोजित 10 दिवसीय गणेशोत्सव में कालिदास अकादमी संकुल भवन में वाद्य यंत्रों का सुरीला कार्यक्रम "साजिंदे एक सुरमई शाम" का आयोजन हुआ। इसमें मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी।

विज्ञापन
Ujjain News: Presentation of Ambikey Nupur-Naad in Ganesh Utsav of Maharashtra society
महाराष्ट्र समाज का गणेश उत्सव। - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र समाज उज्जैन में चल रहे 10 दिवसीय गणेशोत्सव के तहत अंबिकेय नूपुर-नाद का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम टिळक स्मृति मंदिर, क्षीरसागर में आयोजित किया गया, जिसमें पलक पटवर्धन एवं उनके शिष्यों की मनमोहक और अविस्मरणीय नृत्य प्रस्तुति हुई। मराठी गीतों के एक प्रकार भारुड ने दर्शकों का मनमोह लिया।

Ujjain News: Presentation of Ambikey Nupur-Naad in Ganesh Utsav of Maharashtra society
महाराष्ट्र समाज का गणेश उत्सव। - फोटो : अमर उजाला

प्रवक्ता संजय दिवटे ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कालिदास संस्कृत अकादमी के निदेशक गोविंद गंधे ने की। मुख्य अतिथि निगम अध्यक्ष कलावती यादव, नगर भाजपा महामंत्री संजय अग्रवाल, और पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त शेट्टे मौजूद रहे। संयोजक आलोक मोढे थे और संचालन छाया लोखंडे ने किया। कार्यक्रम में शहर के डीआईजी भसीन भी उपस्थित थे, जिनका समाज के अध्यक्ष और सचिव ने स्वागत किया। इस दौरान समाज के मंच से हेमंत आगरकर का भी सम्मान किया गया। आगरकर विगत 10 वर्षों से गणपति उत्सव और समाज के गरबा उत्सव में दर्शकों के लिए भोजन सामग्री उपलब्ध कराते हैं और समाज में स्थापित की जाने वाली गणपति की मूर्ति भी प्रदान करते हैं।

Ujjain News: Presentation of Ambikey Nupur-Naad in Ganesh Utsav of Maharashtra society
महाराष्ट्र समाज का गणेश उत्सव। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां
महाराष्ट्र समाज उज्जयिनी की गणेशोत्सव समिति 2024 द्वारा आयोजित 10 दिवसीय गणेशोत्सव में कालिदास अकादमी संकुल भवन में वाद्य यंत्रों का सुरीला कार्यक्रम "साजिंदे एक सुरमई शाम" का आयोजन हुआ। इसमें मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए कलाकारों ने बांसुरी, आक्टोपड, कीबोर्ड, सेक्सोफोन, तबला, गिटार, बेस गिटार, ट्रम्पेट, ढोलक, सितार पर पुराने हिंदी फिल्मी गानों की प्रस्तुतियां दीं, जिससे दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। श्री गणेश वंदना और श्री गणेश जी की आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। ताल म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत गानों में "होठों पे ऐसी बात मैं दबा कर चली आई...", "दो लफ्जों की है यह कहानी...", "महबूबा महबूबा...", "मय से मीना से ना साकी से" जैसे सदाबहार गानों की धुनें सुनाई दीं। कार्यक्रम संयोजक अजय वाघ रहे। संचालन स्मिता कुलकर्णी ने किया और आभार अतुल मुजुमदार ने माना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ujjain News: Presentation of Ambikey Nupur-Naad in Ganesh Utsav of Maharashtra society
महाराष्ट्र समाज का गणेश उत्सव। - फोटो : अमर उजाला

यह रहे उपस्थित 
प्रवक्ता संजय दिवटे के अनुसार, मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अनिल फिरोजिया और भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी मौजूद रहे। अध्यक्षता कालिंदी ढापरे ने की। अतिथियों का स्वागत गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष सुहास वैद्य, दिलीप जोशी, संदीप विपट, विश्वास करहाडकर, रवींद्र मुळे, अजीत काळकर, मिलिंद पन्हाळकर, अध्यक्ष पंकज चांदोलकर, सचिव सुशील मुळे, मनोज कार्लेकर, जितेंद्र आप्टे और निलेश फडणीस ने किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed