फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्वधर्म सभा: दक्षिण कोरिया में महामंडलेश्वर शैलेशानंद बोले- सनातन धर्म विश्व के समस्त संप्रदायों की जड़

Thu, 29 Feb 2024 12:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 29 Feb 2024 12:32 PM IST
सार

Sarvdharma Sabha South Korea Mahamandaleshwar Shaileshanand says Sanatan Dharma is root of all sects of world
सर्वधर्म सभा: दक्षिण कोरिया में महामंडलेश्वर शैलेशानंद बोले- सनातन धर्म विश्व के समस्त संप्रदायों की जड़
 
विज्ञापन
Sarvdharma Sabha South Korea Mahamandaleshwar Shaileshanand says Sanatan Dharma is root of all sects of world
सर्वधर्म सभा - फोटो : अमर उजाला

कोई एक संप्रदाय मात्र अपने ग्रंथ के आधार पर विश्व शांति स्थापित नहीं कर सकता और सनातन धर्म एक ऐसा विशाल दर्शन है, जिसमें समस्त विश्व के संप्रदायों की जड़ है। अतः विश्व शांति का विचार ऐसे ही श्रेष्ठतम तरीके से क्रियान्वित हो सकेगा। 

Sarvdharma Sabha South Korea Mahamandaleshwar Shaileshanand says Sanatan Dharma is root of all sects of world
सर्वधर्म सभा - फोटो : अमर उजाला

कुछ ऐसे ही विचार दक्षिण कोरिया में आयोजित पारंपरिक नव वर्ष समारोह में अतिथि के रूप में स्वामी शैलेशानंद गिरी, महामंडलेश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की उपस्थिति और उद्बोधन ने उपस्थित जन मानस के बीच कहे थे और जनमानस का दिल जीत लिया था। 

Sarvdharma Sabha South Korea Mahamandaleshwar Shaileshanand says Sanatan Dharma is root of all sects of world
सर्वधर्म सभा - फोटो : अमर उजाला

लगभग 20 वर्षों से विश्व मे कर्तव्य क्रांति अभियान और अवसाद के खिलाफ अभियान चला रहे श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरी जी अनेकानेक देशों में प्रत्येक वर्ष सर्वधर्म प्रार्थना सभा मे शामिल होकर अपने विचारों के माध्यम से देश का नाम विदेश में भी गौरवान्वित करते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarvdharma Sabha South Korea Mahamandaleshwar Shaileshanand says Sanatan Dharma is root of all sects of world
सर्वधर्म सभा - फोटो : अमर उजाला

इस वर्ष आप दक्षिण कोरिया में नव वर्ष पर आयोजित यूरियान ऑर्डर ऑफ बुद्धिज्म के दाएजून नामक शहर के मठ में सर्वधर्म प्रार्थना सभा में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किए गए थे। जहां पर उन्होंने 60 से अधिक देशों के भिन्न-भिन्न धर्मावलंबियों के साथ भागीदारी की। 

विज्ञापन
Sarvdharma Sabha South Korea Mahamandaleshwar Shaileshanand says Sanatan Dharma is root of all sects of world
सर्वधर्म सभा - फोटो : अमर उजाला

यहां मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी शैलेशानंद जी ने कहा कि भारत एक मात्र सनातन धर्म का देश है, जिसने कभी भी धर्म संप्रदाय के आधार पर किसी देश पर आक्रमण या भू भाग पर कब्जा नहीं किया है। साथ ही इसकी व्यापकता विश्व के एक मात्र धर्म के रूप में है, जिसके उप शास्त्रों से अनेकानेक धर्म निकले हैं। आने वाली पीढ़ियों को विश्व शांति का पाठ अभी से पढ़ाना आवश्यक और युद्ध हथियारों पर सामूहिक प्रतिबंध लगाना आवश्यक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed