फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain: अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव शिवसंभवम का शुभारंभ, गायन, वादन और नृत्य से शिवमयी हुई धर्म नगरी उज्जैन

Sun, 09 Jul 2023 10:49 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 09 Jul 2023 10:49 AM IST
विज्ञापन
Ujjain: Mahakaleshwar Temple's glorious Shravan festival, Ujjain became Shivamayi with singing music and dance
18 वें अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव का आगाज - फोटो : अमर उजाला
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा आयोजित 18वें अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव 2023 शिव सम्भवम का शुभारंभ शनिवार को हो गया है। दीप प्रज्जवलन के बाद कार्यक्रम की शुरुआत नई दिल्ली की कुमुद दीवान के शास्त्रीय गायन से हुई। उसके बाद वाराणसी के शुभ महाराज के एकल तबला वादन के बाद कार्यक्रम का समापन उज्जैन की हिना वासेन के कथक नृत्य से हुआ। श्रावण महोत्सव के अंतर्गत गायन, वादन एवं नृत्य से की गई भगवान शिव की भक्ति से पूरा उज्जैन शिवमयी हो गया। 9 सितंबर को अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव का समापन होगा।


Ujjain: Mahakaleshwar Temple's glorious Shravan festival, Ujjain became Shivamayi with singing music and dance
वाराणसी के शुभ महाराज ने किया एकल तबला वादन - फोटो : अमर उजाला
श्रावण महोत्सव की प्रथम संध्या की प्रथम प्रस्तुति का प्रारंभ कुमुद दीवान ने राग हंसध्वनि में बंदिश जय शिवशंकर औघड़दानी... से किया। उसके बाद विलंबित लय में ठुमरी भोला लगावे बेड़ा पार......, राज देश में भजन गल भुजंग भस्म अंग शंकर अनुरागी...... की प्रस्तुति के बाद प्रस्तुति का समापन लोकप्रिय भोलेनाथ की होली ..... खेले मसाने में होली दिगंबर.... से किया। तबला संगत  हितेन्द्र दीक्षित व हारमोनियम पर भरत जोशी ने संगत की। महोत्सव की दूसरी प्रस्तुति बनारस घराने के पदमविभूषण पं. किशन महाराज के पौत्र एवं शिष्य शुभ महाराज के एकल तबला वादन की हुई। प्रस्तुति में शुभ महाराज ने बनारस घराने की ठेके के प्रकार, बाँट, छंद- रॉव कई दुर्लभ बंदिशों की प्रस्तुति दी।  हारमोनियम संगत दीपक खसरवाल ने की। अंतिम प्रस्तुति उज्जैन की हिना वासेन के कथक नृत्य की हुई। कथक नृत्यांगना हिना वासेन, प. कृष्णमोहन महाराज की शिष्या ने श्रावण महोत्सव में अपनी प्रस्तुति  का प्रारंभ महाकाल वंदना भो शंभो की....रचना से किया। उसके बाद शुद्ध कथक नृत्य तीन ताल में पारंपरिक क्रम में उठान ठाट आमद  तोड़े टुकड़े,  परन लड़ी तथा गतनिकास  की मनोहारी प्रस्तुति दी। अपनी प्रस्तुति के अंत में महाराज बिंदादीन द्वारा रचित ठुमरी सब बन ठन आई श्याम प्यारी री की सुंदर भाव प्रस्तुति से दर्शक मंत्रमुग्ध हुए। वासेन तबला संगत पर अंशुल प्रताप सिंह, गायन एवं पढंत पर कुलदीप दुबे, हारमोनियम पर दीपक खसरावल व सितार अंबरिश गंगराड़े ने संगत की।
Ujjain: Mahakaleshwar Temple's glorious Shravan festival, Ujjain became Shivamayi with singing music and dance
कुमुद दीवान ने राग हंसध्वनि में दी प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्जवलन मुख्य अतिथि महंत विनित गिरी महाराज श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा, विजय कुमार सी.जी. कुलपति महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय व श्रावण महोत्सव के कलाकारों, आयोजक समिति द्वारा किया। दीप प्रज्जवलन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, प्रशासक एवं अपर कलेक्टर संदीप कुमार सोनी द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों का दुपट्टा, प्रसाद व स्मृति चिन्ह़् देकर सम्मान किया गया। इसके बाद अतिथियों द्वारा प्रस्तुति हेतु पधारे सभी कलाकारों एवं सहयोगी कलाकारों का दुपट्टा, प्रसाद व स्मृति चिन्ह़् देकर स्वागत व सम्मान किया गया। मंच संचालन दीपक कोडापे ने किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed