{"_id":"64a8d79a07de54a85d0002a6","slug":"darshan-system-changed-again-in-shri-mahakaleshwar-temple-now-devotees-are-visiting-from-ganesh-mandapam-2023-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ujjain Mahakal: श्री महाकालेश्वर मंदिर में फिर बदली दर्शन व्यवस्था, अब गणेश मंडपम से दर्शन कर रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Mahakal: श्री महाकालेश्वर मंदिर में फिर बदली दर्शन व्यवस्था, अब गणेश मंडपम से दर्शन कर रहे श्रद्धालु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 08 Jul 2023 10:25 AM IST
सार
महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था में फिर बदलाव किया गया है। दर्शनार्थियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सामान्य दर्शनार्थी के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। वहीं श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर पुनः प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
1 of 3
ज्योतिर्लिङ्ग श्री महाकालेश्वर जी का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को कम समय में अच्छे दर्शन हो सकें, इसीलिए मंदिर के दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब श्रद्धालु नंदी हॉल के रैंप के स्थान पर नवग्रह मंदिर के सामने से होकर कार्तिकेय मंडपम में पहुंच रहे हैं और यहां से गणेश मंडपम मैं बाबा महाकाल के दर्शन कर रहे हैं।
2 of 3
भक्त गणेश मंडपम मैं बाबा महाकाल के दर्शन कर रहे हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर संदीप कुमार सोनी ने बताया कि शुक्रवार शाम से दर्शनार्थियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सामान्य दर्शनार्थी के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। दर्शनार्थी श्री महाकाल महालोक से प्रवेश कर फैसिलिटी सेंटर से होते हुए नवग्रह मंदिर के सामने से होते हुए कार्तिकेय मंडप पहुंचेंगे, फिर गणेश मंडप के बैरिकेड से दर्शन कर निर्गम रैंप से मंदिर परिसर से प्रस्थान कर रहे हैं। शुक्रवार से ही श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर पुनः प्रारंभ कर दिया गया है।
3 of 3
महाकाल मंदिर परिसर भक्तों के लिए फिर खोल दिया गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
शिखर की हुई आकर्षक सजावट
श्रावण मास में महाकाल मंदिर में विशेष तैयारियां चल रही हैं। अब तक श्री महाकाल मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के घूमने पर रोक लगी हुई थी, जिसे अब हटा दिया गया है और आम लोगों के लिए इसे खोल दिया गया है। मंदिर मैं आकर्षक सजावट के साथ ही शिखर की भी रंगबिरंगी लाइटों से सजावट की गई, जिससे कि शाम होते ही यह रोशनी से जगमग कर रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।