फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल के दर पर पहुंचे प्रदेश के दो कैबिनेट मंत्री, दोनों ने चांदी द्वार से किए दर्शन

Thu, 28 Dec 2023 10:17 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 28 Dec 2023 10:17 PM IST
सार

महाकाल के आंगन में वीआईपी लोगों को आना-जाना लगा रहता है। गुरुवार को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बने राकेश शुक्ला और नागर सिंह चौहान ने बाबा के दर्शन किए। दोनों ने ही रजत द्वार से महाकाल का पूजन किया। 

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: Two cabinet ministers of the state reached the door of Baba Mahakal,
प्रदेश के दो कैबिनेट मंत्रियों राकेश शुक्ला और नागर सिंह चौहान ने किए बाबा महाकाल के दर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
महाकाल के आंगन में वीआईपी लोगों को आना-जाना लगा रहता है। गुरुवार को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बने राकेश शुक्ला और नागर सिंह चौहान ने बाबा के दर्शन किए। दोनों ने ही रजत द्वार से महाकाल का पूजन किया। 
Ujjain Mahakal: Two cabinet ministers of the state reached the door of Baba Mahakal,
कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने रजत द्वार से बाबा का पूजन किया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। गुरुवार देर शाम कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे थे। जहां पंडित नवनीत शर्मा के आचार्यत्व में मंत्री शुक्ला ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता विशाल राजोरिया, पंडित हेमंत व्यास, मनीष शर्मा, भूपेंद्र कछवाय व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे। 

नंदी हॉल में लगाया बाबा महाकाल का ध्यान
कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला बाबा महाकाल के बड़े भक्त हैं, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के बाद जल का आचमन किया और भांग के शृंगार के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने नंदी हॉल में पहुंचकर ध्यान लगाया और ओम नमः शिवाय का जाप भी किया।
Ujjain Mahakal: Two cabinet ministers of the state reached the door of Baba Mahakal,
कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने सपरिवार महाकाल के दर्शन किए। - फोटो : सोशल मीडिया
चौहान ने की प्रदेश की खुशहाली की कामना
कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने भी उज्जैन प्रवास के दौरान महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान गुरुवार को सपरिवार बाबा महाकाल के दर्शन करने मंदिर आए थे, जहां चांदी द्वार से कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने मंदिर के पुजारी पुरोहित नवनीत शर्मा के आचार्यत्व मे बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। इसके बाद श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा कैबिनेट मंत्री श्री चौहान का स्वागत संबंधी किया गया। 

बाबा महाकाल के आशीर्वाद से हो रही प्रदेश की खुशहाली
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश मे खुशहाली रहे और प्रदेश लगातार उत्तरोत्तर उन्नति करता रहे ऐसी कामना बाबा महाकाल से की है। आपने यह भी बताया कि प्रदेश हो या देश बाबा महाकाल के आशीर्वाद से ही सब कुछ हो रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed