फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain: महाकाल की शाही सवारी आज, ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचेंगे

Sun, 21 Aug 2022 10:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 21 Aug 2022 10:43 PM IST
सार

भादौ मास के दूसरे सोमवार को महाकाल की शाही सवारी निकाली जाती है। कल यानी सोमवार 22 अगस्त को शाम चार बजे सवारी नगर भ्रमण पर निकलेगी। 

विज्ञापन
Ujjain: Mahakal's royal ride tomorrow, Jyotiraditya Scindia will also reach
महाकाल की शाही सवारी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर की शाही सवारी आज निकाली जाएगी। सोमवार को उज्जैन में लाखों भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासन ने इसकी तैयारियां कर ली गई हैं। कलेक्टर, एसपी समेत कई अधिकारियों ने सवारी मार्ग का निरीक्षण किया। आज की शाही सवारी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल होंगे। 


भादौ मास के दूसरे सोमवार को महाकाल की शाही सवारी निकाली जाती है। सोमवार 22 अगस्त को शाम चार बजे सवारी नगर भ्रमण पर निकलेगी। करीब सात किलोमीटर लंबा सवारी मार्ग रहेगा। शाही सवारी में भगवान भक्तों को छह स्वरूप में दर्शन देंगे। पूरे उज्जैन नगर को सजाया जा रहा है। कलेक्टर ने सोमवार को उज्जैन में शाही सवारी निकलने के कारण स्थानीय अवकाश भी घोषित कर रखा है। 
 
Ujjain: Mahakal's royal ride tomorrow, Jyotiraditya Scindia will also reach
शाही सवारी मार्ग का अफसरों ने निरीक्षण किया। - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को कलेक्टर आशीष सिंह पुलिस, अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल, एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आज भगवान श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी मार्ग का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने सवारी मार्ग के लिए कुछ एडवायजरी भी जारी की है, इसके मुताबिक इस मार्ग पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। किसी को भी एक जगह एकत्र नहीं होने दिया जाएगा। बैरिकेडिंग का ध्यान रखने की बात कही गई है। 
 
Ujjain: Mahakal's royal ride tomorrow, Jyotiraditya Scindia will also reach
रामघाट पर सिंधिया महाकाल की शाही सवारी का पूजन करेंगे। - फोटो : फाइल फोटो
सिंधिया करेंगे पूजन
शाही सवारी में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कल उज्जैन पहुंचेंगे। उनके तय कार्यक्रम के अनुसार सिंधिया दोपहर एक बजे दिल्ली से इंदौर के लिए निकलेंगे। ढाई बजे इंदौर पहुंचेंगे, यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर साढ़े तीन बजे सड़क मार्ग से उज्जैन के लिए निकलेंगे। पांच बजे रामघाट पर महाकाल शाही सवारी का पूजन करेंगे। पौने छह बजे वे रामघाट से इंदौर के लिए रवाना होंगे। पौने सात बजे इंदौर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 10 बजकर 10 मिनट पर वे इंदौर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed