फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये तस्वीर चौंकाने वाली: वर्ल्ड कप के लिए महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे पाकिस्तानी खिलाड़ी!, जानें क्या है सच

Fri, 06 Oct 2023 04:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 06 Oct 2023 04:29 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम का एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों ही खिलाड़ी विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में पूजन अर्चन करते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो की सच्चाई कुछ और ही है। 

विज्ञापन
This picture is shocking: Pakistani players came to seek blessings of Mahakal for the World Cup
तस्वीर को एडिट कर पाकिस्तान प्लेयर को दिखाया जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर का एक फोटो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि वर्ल्ड कप में जीत का आशीर्वाद लेने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम महाकाल के दर पर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर भगवान का पूजन अर्चन किया है। 


 
This picture is shocking: Pakistani players came to seek blessings of Mahakal for the World Cup
ये असली तस्वीर दो महीने पुरानी है. - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तानी खिलाड़ियों द्वारा बाबा महाकाल की पूजा दर्शन और आशीर्वाद लेने का फोटो देखकर हर कोई दंग है कि आखिर यह खिलाड़ी बाबा महाकाल के दरबार मे कैसे पहुंच गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फोटो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है, लेकिन महाकाल मंदिर के जिम्मेदार खुद इस बात से इनकार करते हैं कि जैसा सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है और यह फोटो पूरी तरह फेक है। 

 
This picture is shocking: Pakistani players came to seek blessings of Mahakal for the World Cup
दोनों तस्वीरों को साथ में देखें - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम का एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों ही खिलाड़ी विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में पूजन अर्चन करते दिखाई दे रहे हैं इस फोटो के वायरल होने से लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। जब इस वायरल फोटो की सत्यता जानने का प्रयास किया गया तो पता चला कि यह फोटो भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव का है जो कि लगभग दो महीने पहले बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन आए थे, जिसे एडिट कर इस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है।

उज्जैन से निलेश नागर की रिपोर्ट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed