फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nag Panchami: जानिए कब खुलेंगे वर्ष में एक दिन खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, क्या खास रहेंगे इंतजाम

Fri, 02 Aug 2024 08:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 02 Aug 2024 08:29 PM IST
सार

वर्ष में केवल एक दिन खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट आगामी नागपंचमी पर्व 9 अगस्त को खुलेंगे। 

विज्ञापन
Nag Panchami: Know when the doors of Nagchandreshwar temple, which opens once a year, will open
नागचंद्रेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं के लिए बैठक आयोजित की गई। - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष में केवल एक दिन खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट आगामी नागपंचमी पर्व 9 अगस्त को खुलेंगे। श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को कंट्रोल रूम महाकाल मंदिर में संभागायुक्त संजय गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, मंदिर प्रशासक मृणाल मीना की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। 


बैठक में संभागायुक्त संजय गुप्ता द्वारा नागपंचमी पर्व पर नागचंद्रेश्वर मन्दिर में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन व्यवस्था, पार्किंग, यातायात इत्यादि के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। संभागायुक्त संजय गुप्ता ने निर्देश दिए कि भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए जाने के लिए बनाए गए एयरो ब्रिज की क्षमता का तकनीकी परीक्षण और जांच की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने। नगर निगम उज्जैन द्वारा श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर सहित संपूर्ण मंदिर परिसर क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्थाएं की जाएं। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए मंदिर के आसपास अनाधिकृत दुकानों का संचालन न हो, इसका ध्यान रखें। श्री महाकालेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पेयजल की व्यवस्थाएं की जाएं, जिसमें पीएचई, नगर निगम उज्जैन द्वारा पानी के टैंकर की व्यवस्था के साथ निर्धारित दूरियों पर पेयजल पाइंट भी बनाए जाएं। इस अवसर पर सन्त विनित गिरि महाराज, डॉ. रामेश्वरदास, पुजारी पं. प्रदीप गुरु, पं. राम शर्मा, पं. राजेन्द्र शर्मा तथा सहायक कलेक्टर गगन सिंह मीणा, निगम आयुक्त आशीष पाठक, सीईओ यूडीए  संदीप सोनी, एडीएम अनुकूल जैन, एसडीएम अर्थ जैन, एलएन गर्ग सहित अन्य अधिकारी एवं महाकाल मन्दिर प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
 
Nag Panchami: Know when the doors of Nagchandreshwar temple, which opens once a year, will open
नाग चंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए व्यवस्थाओं पर चर्चा करते अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस महानिरीक्षक और कलेक्टर ने बैठक मे यह कहा
पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने नागपंचमी पर्व पर पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान श्री नागचंद्रेश्वर जी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए व्यवस्थित बैरिकेडिंग की जाए। इसी के साथ मंदिर परिसर तथा मंदिर परिक्षेत्र में आसपास पर्याप्त बैरिकेडिंग लोक निर्माण विभाग द्वारा की जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत उक्त एयरो ब्रिज की मजबूती एवं उपयोग के लिए उपयुक्त होने का प्रमाण-पत्र कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग से लिया जाए। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि नागपंचमी पर्व के लिए महाकाल मन्दिर में बैरिकेडिंग कार्य समय पर पूर्ण किया जाए। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें। इसी के साथ अस्थाई जूता स्टैंड का भी अच्छे से संचालन किया जाए। भीड़ प्रबंधन के लिए मन्दिर परिक्षेत्र के बाहर खिचड़ी, फलाहारी आदि वितरण की व्यवस्था सुनियोजित तरीके से की जाए। कलेक्टर सिंह ने आगन्तुक दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए व्हील चेअर की पर्याप्त व्यवस्थाएं किए जाने और इसके लिए कोटवारों की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित स्थानों पर अस्थाई फायर स्टेशन और पूछताछ एवं खोया-पाया केन्द्र भी स्थापित किए जाएं।

स्वास्थ्य सुविधाएं भी रहें उपलब्ध
श्रद्धालुओं के प्राथमिक उपचार की व्यवस्थाएं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुनिश्चित की जाए, जिसमें डॉक्टर्स, कंपाउंडर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता रहे। इसी के साथ कर्कराज पार्किंग, बड़ा गणेश मंदिर के संमुख त्रिवेणी सरफेज पार्किंग, श्री महाकाल लोक कंट्रोल आदि प्रमुख स्थानों पर एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जाए।

नागचंद्रेश्वर मन्दिर के पट खुलने का समय
नागपंचमी के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मन्दिर स्थित श्री नागचंद्रेश्वर भगवान के पट 8 अगस्त 2024 को मध्यरात्रि 12 बजे खुलेंगे और भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शन 9 अगस्त 2024 को रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे।

यह रहेगा निर्धारित प्रवेश मार्ग
नागपंचमी के अवसर पर श्री नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन हेतु भील समाज धर्मशाला में स्थापित जूता स्टैंड पर जूते उतारकर तीन पंक्तियों में से गंगा गार्डन के समीप वाले मार्ग से चारधाम मन्दिर पार्किंग जिगजेग, हरसिद्धि चौराहा से रूद्र सागर की दीवार के समीप से विक्रम टीला होते हुए बड़ा गणेश मन्दिर के सामने से द्वार नम्बर-4 एवं 5 के रास्ते मन्दिर में प्रवेश कर विश्रामधाम, एयरो ब्रिज होते हुए भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शन करेंगे। दर्शन उपरांत एयरो ब्रिज से विश्रामधाम रेम्प, मार्बल गलियारा होते हुए पालकी निकालने वाले मार्ग के समीप नवनिर्मित मार्ग से प्रीपेड बूथ तिराहा, बड़ा गणेश के सामने से हरसिद्धि चौराहा, हरसिद्धि धर्मशाला के संमुख वाले मार्ग से नृसिंह घाट तिराहा होते हुए अपने गन्तव्य तक पहुंचेंगे।

यहां होगी वाहन पार्किंग
नागपंचमी पर्व पर श्री नागचंद्रेश्वर महादेव के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हरिफाटक पुल के समीप मेघदूत पार्किंग, हरिफाटक पुल के नीचे हाट बाजार पार्किंग, कर्कराज महादेव मन्दिर के समीप पार्किंग, कार्तिक मेला ग्राउण्ड, त्रिवेणी संग्रहालय के संमुख सरफेज पार्किंग आदि स्थानों पर पार्किंग की सुगम व्यवस्था की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed