फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: महाशिवरात्रि के अगले दिन महाकाल की दोपहर में हुई भस्म आरती, साल में एक बार ही होता है ऐसा

Sat, 09 Mar 2024 02:41 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 09 Mar 2024 02:41 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के अगले दिन भस्मारती दोपहर को होती है। यह परंपरा इस बार भी कायम रही और शनिवार को तड़के होने वाली भस्मारती दोपहर 12 बजे संपन्न हुई। 

विज्ञापन
MP News: Bhasma Aarti took place in the afternoon of Mahakal, the next day of Mahashivratri
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में साल में एक बार होने वाली दिन की भस्मारती। - फोटो : अमर उजाला

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को फाल्गुन कॄष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर दोपहर 12 बजे पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह मे स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन-अर्चन किया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को रजत का मुकुट, रुद्राक्ष व पुष्पो की माला धारण करवाई गई।

MP News: Bhasma Aarti took place in the afternoon of Mahakal, the next day of Mahashivratri
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में साल में एक बार होने वाली दिन की भस्मारती। - फोटो : अमर उजाला
आलौकिक शृंगार
शनिवार के शृंगार की विशेष बात यह रही कि शनिवार को भस्मारती में बाबा महाकाल का आलौकिक शृंगार किया गया था। शृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
 
MP News: Bhasma Aarti took place in the afternoon of Mahakal, the next day of Mahashivratri
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में साल में एक बार होने वाली दिन की भस्मारती। - फोटो : अमर उजाला
चार बजे नही दोपहर को हुई भस्मारती
श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन भस्म आरती तड़के चार बजे की जाती है। वर्ष में सिर्फ महाशिवरात्रि के अगले दिन ऐसा होता है जब बाबा महाकाल की भस्म आरती सुबह चार बजे नही बल्कि दोपहर 12 बजे होती है। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि सेहरा दर्शन के बाद भगवान के आभूषण, मुखारविन्द, वस्त्र बाहर निकालने के बाद दोपहर 12 बजे से भस्म आरती शुरू हुई। इसके बाद भगवान की भोग आरती की गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed