फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: उज्जैन में मनता है विशेष पर्व; जहां छड़ियों के रूप में बाबा महाकाल को नमन करने आते हैं गोगादेव महाराज

Sat, 02 Sep 2023 09:15 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sat, 02 Sep 2023 09:15 AM IST
सार

उज्जैन में विशेष पर्व मनता है; जिसकी ख्याति देश भर में हैं। इस दिन छड़ियों के रूप में बाबा महाकाल को गोगादेव महाराज नमन करते हैं। इस बार की यात्रा में भी 121 झंडो की विशाल यात्रा निकाली। साथ ही  12 से 13 प्रान्तो के निशान शामिल हुए।

विज्ञापन
MP festival is celebrated in Ujjain Where Gogadev Maharaj comes in the form of sticks to bow to Baba Mahakal
महाकाल को गोगादेव महाराज छड़ियो के माध्यम से नमन करते हुए - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के उज्जैन में बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि शहर में एक ऐसा पर्व भी धूमधाम से मनाया जाता है जिसमें गोगादेव महाराज छड़ियो के माध्यम से बाबा महाकाल को नमन करने पहुंचते हैं फिर धूमधाम से यह उत्सव मनाया जाता है। श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम अवंतिका पुरी उज्जैन द्वार श्री गोगादेव महाराज एवं भगवान श्री महाकालेश्वर जी का मिलन गोगा देव जी की छड़ियों का 26 वा मेला धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया।

MP festival is celebrated in Ujjain Where Gogadev Maharaj comes in the form of sticks to bow to Baba Mahakal
गोगादेव महाराज की छड़ियों वाली झांकी - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले राष्ट्रीय संत बालयोगी उमेशनाथ महाराज ने श्री गोगा जी महाराज का चित्र पूजन किया। जिसके बाद छड़ियो के इस चल समारोह की शुरुआत हुई जो की विभिन्न मार्गों से होते हुए महाकाल मंदिर पहुंचा जहां गोगा जी और महाकाल भगवान का मिलन हुआ। इस मेले में लगभग 12 से 13 प्रांतों की छड़िया (निशानो) ने भाग लिया। 121 झंडो की विशाल शोभायात्रा भगवान महाकालेश्वर जी को प्रणाम करने के बाद प्रारंभ हुई, जो कि शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम पहुंची।
 
MP festival is celebrated in Ujjain Where Gogadev Maharaj comes in the form of sticks to bow to Baba Mahakal
121 झंडो की विशाल शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान महंत विनीत गिरी महाराज, पंडित दिनेश त्रिवेदी और महाकाल मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित राजेन्द्र शर्मा गुरूजी, राम शर्मा एवं पुरोहित, पुजारीगणों के आचार्यत्व में पूजन अर्चन किया गया। उसके पश्चात संपूर्ण देश से आए हुए निशानों का पूज्य संत उमेशनाथ महाराज और महाकालेश्वर मंदिर के गादीपति, महंत विनीत गिरी महाराज, नेता प्रतिपक्ष रवि राय व शहर के प्रबुद्ध गणमान्य नागरिकों  और प्रशासनिक अधिकारी द्वारा पूजन कर शोभायात्रा प्रारंभ की गई। 

चल समारोह में विशेष रूप से झांसी उत्तर प्रदेश, राजस्थान जयपुर, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, उड़ीसा, हरियाणा और पंजाब के भक्तजनों ने भाग लिया। श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम की ओर से सभी निशानों के उस्ताद खलीफा का शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed