फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईअलर्ट पर उज्जैन: महाकाल मंदिर में कल आएंगे वीआईपी श्रद्धालु, कोई करेगा भस्म आरती तो कोई सपरिवार लेगा आशीष

Fri, 01 Sep 2023 11:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 01 Sep 2023 11:11 PM IST
सार

शनिवार सुबह बाबा महाकाल के पट खुलने के साथ ही विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसका क्रम देर शाम तक जारी रहेगा। 

विज्ञापन
Ujjain on high alert: VIP devotees will come to Mahakal temple tomorrow
उज्जैन महाकाल मंदिर में सजावट की गई - फोटो : सोशल मीडिया
यदि आप शनिवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि शनिवार सुबह बाबा महाकाल के पट खुलने के साथ ही विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसका क्रम देर शाम तक जारी रहेगा। इन वीआईपी के उज्जैन आने के कारण देर शाम से ही उज्जैन हाई अलर्ट पर है। जहां क्षेत्र के होटल रेस्टोरेंट और धर्मशाला की चेकिंग की जा रही है। 

 
Ujjain on high alert: VIP devotees will come to Mahakal temple tomorrow
थल सेना कमांडर आरपी कलिता और चीफ ऑफ़ डिफेंस इंडिया अनिल चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
एएसपी गुरुप्रसाद पाराशर के अनुसार सर्किट हाउस,  महाकाल मंदिर और मुख्य चौराहा पर सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाया गया है। बताया जाता है कि श्री महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन करने के लिए शनिवार सुबह भस्म आरती के दर्शन करने के लिए देश की थल सेना के कमांडर आरपी कलिता और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी गर्वनर टी. रविशंकर उज्जैन आ सकते हैं, जो कि आरती के बाद बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद लेंगे।
 
Ujjain on high alert: VIP devotees will come to Mahakal temple tomorrow
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास और सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अरविंद कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
इनके साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गर्वनर शक्तिकांत दास, चीफ ऑफ डिफेंस इंडिया अनिल चौहान, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अरविंद कुमार परिवार के साथ बाबा महाकाल के पूजन कर दर्शन लाभ लेंगे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed