{"_id":"6730e5157f3863450f04180a","slug":"jaya-prada-after-seeing-mahakal-jayaprada-said-after-seeing-baba-one-feels-like-touching-god-2024-11-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jaya Prada: महाकाल के दर्शन कर बोलीं जयाप्रदा- बाबा के दर्शन कर होती है भगवान को स्पर्श करने की अनुभूति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaya Prada: महाकाल के दर्शन कर बोलीं जयाप्रदा- बाबा के दर्शन कर होती है भगवान को स्पर्श करने की अनुभूति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 10 Nov 2024 10:23 PM IST
सार
Mahakal: फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। जयाप्रदा ने गर्भगृह की चौखट से बाबा का पूजन कर आशीर्वाद लिया। नंदी हॉल में भगवान महाकाल का ध्यान लगाया।
विज्ञापन
1 of 2
महाकाल के दरबार में पहुंचीं अभिनेत्री जयाप्रदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरी 'बाबा महाकाल में गहरी आस्था है, इसलिए अक्सर भगवान के दर्शन के लिए यहां आती रहती हूं। मुझे यहां आकर लगता है कि साक्षात भगवान का स्पर्श मुझे हो रहा है। यह बात फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद कही।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। जयाप्रदा ने गर्भगृह की चौखट से बाबा का पूजन कर आशीर्वाद लिया। नंदी हॉल में भगवान महाकाल का ध्यान लगाया। नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। एक्ट्रेस जयाप्रदा ने इस दौरान कहा कि मैंने बाबा से मध्यप्रदेश के लोगों के लिए आशीर्वाद मांगा है। उनके खुश और सुरक्षित रहने के लिए कामना की है। उन्होंने कहा कि जब भी मैं यहां आती हूं तो मुझे ऐसा लगता है कि मैं साक्षात भगवान को देख रही हूं, उन्हें छू रही हूं। मैं उनका आशीर्वाद पाकर धन्य हो गई हूं। सनातन धर्म के लिए हम जो प्रचार करते हैं। यहां तो साक्षात हमारे भगवान विराजमान हैं।
2 of 2
महाकाल के दरबार में पहुंचीं अभिनेत्री जयाप्रदा
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर में कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं जयाप्रदा
पूर्व सांसद व अभिनेत्री जयाप्रदा इंदौर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। जहां 5000 से अधिक महिलाओं ने तलवार चलाकर शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन किया। इसी कार्यक्रम में जयाप्रदा भी शामिल हुई थीं। महिलाओं से बात करने मंच से उतरी जयाप्रदा भीड़ के बीचोबीच घिर गईं। उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की धक्कामुक्की शुरू हो गई। बड़ी मुश्किल से उन्हें भीड़ से निकालकर उनकी कार तक पहुंचाया गया। इसके बाद वह कार्यक्रम से रवाना हो गईं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।