फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: E-ration cards of 132 consumers cancelled in Ujjain

MP News: उज्जैन में राशन घोटाला, 132 उपभोक्ताओं के ई-राशन कार्ड निरस्त, जाने क्या है मामला

Thu, 25 Sep 2025 10:15 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 25 Sep 2025 10:15 AM IST
सार

अभी आपत्तियों का परीक्षण जारी है, जिससे निरस्त होने वाले राशन कार्डों की संख्या बढ़ सकती है। पात्र उपभोक्ताओं को हर माह कंट्रोल दुकानों से गेहूं, चावल, शकर और नमक दिया जाता है। वहीं, कई उपभोक्ता अपनी पात्रता साबित करने के लिए शपथ पत्र और दस्तावेज विभाग में जमा करा रहे हैं।

विज्ञापन
MP News: E-ration cards of 132 consumers cancelled in Ujjain
राशन कार्ड। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने 132 उपभोक्ताओं का ई-राशन कार्ड (पात्रता पर्ची) निरस्त कर दिया है। ये उन लोगों के राशन कार्ड हैं, जिनकी वार्षिक आय छह लाख रुपये से अधिक थी, फिर भी कंट्रोल से राशन लेकर यह लोग गरीब का हक मार रहे थे। अभी प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण जारी है, ऐसे में संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


खाद्य अधिकारी शालू वर्मा ने बताया कि दो महीने पहले खाद्य विभाग ने सरकारी उचित मूल्य की दुकानों (कंट्रोल) से हर माह मुफ्त राशन लेने वाले उज्जैन जिले के 5629 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया था। नोटिस में कहा गया था कि आयकर विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार उनकी वार्षिक आय छह लाख रुपये से अधिक है। ऐसे में उनकी पात्रता संदिग्ध है और क्यों न उन्हें जारी पात्रता पर्ची (ई-राशन कार्ड) निरस्त कर दिया जाए। इसमें कुछ उन उपभोक्ताओं के नाम भी थे, जिन्होंने 25 लाख रुपये से अधिक जीएसटी फाइल किया था। नोटिस में उपभोक्ताओं से कहा गया है कि वे 15 दिन के भीतर अपनी आपत्ति प्रस्तुत करें। समय सीमा में जवाब न देने पर पात्रता पर्ची स्वतः निरस्त कर दी जाएगी। इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं में चिंता बढ़ गई। उन्होंने ताबड़तोड़ नोटिस का जवाब प्रस्तुत किया।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शारदा धाम मैहर में मौसम की मार, तेज आंधी-तूफान से यात्रियों के पंडाल गिरे
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिलता है मुफ्त राशन
बताया जाता है कि 2 लाख 83 हजार परिवार 787 कंट्रोल दुकानों से हर माह मुफ्त राशन ले रहे, जिसमें प्राथमिक परिवार श्रेणी के हर सदस्य को चार किलो गेहूं और एक किलो चावल मिलता है, जबकि अंत्योदय परिवार के मुखिया को 30 किलो गेहूं, पांच किलो चावल, एक किलो शक्कर और एक किलो नमक दिया जाता है। केवल शकर 20 रुपये किलो ली जाती है, बाकी अनाज निशुल्क है।

कंट्रोल और खाद्य विभाग के कार्यालय पर जमा करवा रहे शपथ पत्र
स्वयं को सही साबित करने के लिए उपभोक्ता विभाग 200 से 300 रुपये के खर्च कर स्टांप खरीदकर उस पर टाइपराइटर से आपत्ति लिखवाने, विभिन्न प्रपत्र (आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, समग्र आईडी आदि) की प्रतिलिपि और कंट्रोल और जिला विभागीय कार्यालय तक पहुंचा रहे हैं। जबकि वर्तमान में आधार कार्ड से पैन कार्ड, मोबाइल नंबर जुड़ा है तो फिर बेवजह की ये मशक्कत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed