फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain: महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओं का महादान, किसी ने 5 लाख का चेक दिया तो किसी ने हजारों की अन्न सामग्री

Thu, 06 Jul 2023 07:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 06 Jul 2023 07:56 PM IST
सार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे आने वाले श्रद्धालु बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद यथाशक्ति दान पुण्य भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Donation of devotees in Mahakal temple, some gave a check of 5 lakhs, some gave thousands of grains
महाकाल के चरणों में पांच लाख का चेक भेंट किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे आने वाले श्रद्धालु बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद यथाशक्ति दान पुण्य भी कर रहे हैं। कोलकाता से आए श्रद्धालु ने बाबा महाकाल के चरणों में 5 लाख की राशि भेंट की है तो वहीं महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी ने अपने माता पिता की स्मृति मे हजारों रुपये कीमत की अन्न सामग्री अन्य क्षेत्र मे दान की है। 


 
Donation of devotees in Mahakal temple, some gave a check of 5 lakhs, some gave thousands of grains
राशन सामग्री भी दान की गई। - फोटो : सोशल मीडिया
श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि कोलकाता निवासी बाबा महाकाल के भक्त राकेश शर्मा द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर पुजारी बाला गुरु की प्रेरणा से 5 लाख रुपये का चेक बाबा महाकाल के चरणो में समर्पित किया। जिस पर श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा उनका सम्मान नंदीहाल में किया गया था। जबकि श्री महाकालेश्वर मंदिर अन्न क्षेत्र के सहायक प्रभारी मनीष तिवारी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर के स्व. पुजारी बाबुलाल जी एवं स्व. माया देवी की स्मृति में श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी गौरव चंद्रमोहन शर्मा द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित निशुल्क अन्नक्षेत्र में 100 किलो नमक, 810 किलो आटा, 50 किलो चावल, 60 किलो तुवर दाल, 200 किलो आलू, 15 किलो शुद्ध घी दान किया। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल व प्रतीक द्विवेदी अन्नक्षेत्र के प्रभारी मिलिंद वैद्य द्वारा प्राप्त कर विधिवत रसीद प्रदान कर सम्मान किया गया। इस दौरान भारत पुजारी, विकास पुजारी, भूषण व्यास, और परिवारजन उपस्थित थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed