{"_id":"640ed3d2f5a3d7e5ad00d985","slug":"baba-mahakal-s-traditional-ger-higher-education-minister-collector-sp-waved-sword-2023-03-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ujjain: निकली बाबा महाकाल की परंपरागत गेर, उच्च शिक्षा मंत्री-कलेक्टर-एसपी ने लहराई तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: निकली बाबा महाकाल की परंपरागत गेर, उच्च शिक्षा मंत्री-कलेक्टर-एसपी ने लहराई तलवार
Mon, 13 Mar 2023 01:12 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 13 Mar 2023 01:12 PM IST
सार
रंगपंचमी के मौके पर महाकालेश्वर मंदिर में बड़े ही धूमधाम से ध्वज चल समारोह निकाला गया। सभा मंडप में पंडे-पुजारियों और अधिकारियों ने भगवान और ध्वज का पूजन-अर्चन कर कोटि तीर्थ कुंड का चक्कर लगाया।
विज्ञापन
उज्जैन महाकाल की गेर में मंत्री मोहन यादव सहित कलेक्टर, एसपी ने भी तलवार से प्रदर्शन किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगपंचमी के मौके पर महाकालेश्वर मंदिर में बड़े ही धूमधाम से ध्वज चल समारोह निकाला गया। सभा मंडप में पंडे-पुजारियों और अधिकारियों ने भगवान और ध्वज का पूजन-अर्चन कर कोटि तीर्थ कुंड का चक्कर लगाया। इसके पश्चात कलेक्टर-एसपी सहित प्रदेश सरकार के मंत्री ने सभा मंडप में हथियार घुमाकर प्रदर्शन भी किया।
महाकाल की गेर में बैंड-बाजे-ढोलक भी शामिल रहे।
- फोटो : सोशल मीडिया
अधिकारियों ने लहराई तलवार
महाकालेश्वर मंदिर में भगवान वीरभद्र और ध्वज पूजन होने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कलेक्टर-एसपी और अन्य अधिकारियों ने तलवार और हथियार लहरा कर शक्ति प्रदर्शन किया। इसके अलावा गैर में कई अन्य अखाड़े भी शामिल हुए जिसमें युवा हथियार प्रदर्शन करते हुए नजर आए।
निकली मनमोहक झांकियां
महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह में पांच झांकियां शामिल हुई थीं जिन्हें 40 फीट लंबी ट्रॉलियों पर सजाया गया था। इस गैर में भगवान वीरभद्र की गाड़ी, सेहरा दर्शन, मलखंब प्रदर्शन दल, नासिक के ढोल, आर के बैंड, अमरावती त्रिशूल करतब दल समेत अन्य अखाड़े शामिल थे। गैर को देखने के लिए हजारों की संख्या में शहरवासी पुराने शहर के मार्गों पर नजर आए और सभी ने महाकाल की मनमोहक झांकियों को निहारते हुए भगवान वीरभद्र और ध्वजा के दर्शन किए।

महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह में पांच झांकियां शामिल हुईं।
- फोटो : सोशल मीडिया
यहां भी निकली गैर
- सिंहपुरी - रंगपंचमी पर सिंहपुरी से निकली गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज की गेर में शौर्य व शक्ति के दर्शन दिए। श्री महाकालेश्वर भर्तृहरि विक्रम ध्वज चल समारोह समिति के तत्वावधान में गेर निकाली गर्ई। आताल पाताल भैरव की महाआरती के बाद गेर की शुरुआत हुई। कारवां में तीन बैंड, 21 ध्वज, 21 ढोल, अखाड़े आदि शामिल रहेंगे। सिंहपुरी से शुरू होकर गेर प्रमुख मार्गों से होते हुए रामघाट पहुंचेगी यहां ध्वज पूजन किया गया। इसके बाद चल समारोह नगर भ्रमण के लिए रवाना हुआ।
- कार्तिक चौक - कार्तिक चौक से रंगपंचमी पर गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज की गेर निकली। तोपतोड़ भैरव मंदिर में ध्वज निशान का पूजन किया गया। इसके बाद ढोल ढमाकों के साथ समाजजन ध्वजों को लेकर निकले तथा समाजजन के घरों पर प्रदर्शन के लिए स्थापित किया जाएगा।
- भागसीपुरा - भागसीपुरा से औदिच्य ब्राह्मण समाज की गेर रंगपंचमी पर निकाली गई। समाजजन श्री आनंद भैरव मंदिर में ध्वज निशान का पूजन किया। इसके बाद बैंड बाजों के साथ ध्वज चल समारोह निकाला गया।