फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain Rangpanchmi: उज्जैन में गेर का स्वागत हर्बल गुलाल से हुआ, फायर फायटर से की पानी की बौछार

Sun, 12 Mar 2023 01:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 12 Mar 2023 01:05 PM IST
सार

नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा इस वर्ष पहली बार रंगपंचमी के अवसर पर नगर गेर का आयोजन किया गया। गेर महाकालेश्वर मंदिर से गोपाल मंदिर तक निकली।

विज्ञापन
Ujjain Rangpanchmi: Ger was welcomed in Ujjain with herbal gulal, water shower from firefighter
नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा इस वर्ष पहली बार रंगपंचमी के अवसर पर नगर गेर का आयोजन किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा इस वर्ष पहली बार रंगपंचमी के अवसर पर नगर गेर का आयोजन किया गया। गेर महाकालेश्वर मंदिर से गोपाल मंदिर तक निकली। गेर का शुभारंभ ध्वज पूजन कर किया गया। गेर में फायर फायटर, पानी के टैंकर इत्यादि शामिल थे तथा हर्बल रंगों का उपयोग किया गया। गोपाल मंदिर पढ़ाव स्थल पर गेर में शामिल नागरिकों का रंग गुलाल से स्वागत किया गया एवं फायर फायटर एवं पानी के टैंकरों द्वारा पानी की बौछार की गई।

 
Ujjain Rangpanchmi: Ger was welcomed in Ujjain with herbal gulal, water shower from firefighter
गेर में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
गोपाल मंदिर पर टमाटर से खेली रंगपंचमी
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गोपाल मंदिर पर रंगपंचमी का उत्सव मनाने के लिए बरसों पुरानी परंपरा का निर्वाह किया गया। रापट रोलिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूरी तरह से देशी होली खेली गई। रापट रोलिया में हजारों की तादाद में लोग गोपाल मंदिर पर होली खेलने आए। पूरे शहर में स्वर्णिम भारत मंच का यह एकमात्र ऐसा आयोजन है जिसमें टमाटर की होली खेली गई।
 
Ujjain Rangpanchmi: Ger was welcomed in Ujjain with herbal gulal, water shower from firefighter
गेर में शामिल युवा रास्तेभर जमकर थिरके। - फोटो : सोशल मीडिया
कहार समाज ने खेली लट्ठमार होली
कहार समाज शैक्षणिक सामाजिक युवा उत्थान समिति उज्जैन रजि. के तत्वावधान में बरसों की परम्परानुसार लट्ठमार होली का आयोजन कहार समाज धर्मशाला, कहारवाड़ी, उज्जैन पर किया गया। इस लट्ठमार होली में महिलाओं ने बरसाने की तर्ज पर प्रतीकात्मक रूप से पुरुषों को लट्ठ मारकर होली खेली। जिसमें पुरुष, महिलाओं के लट्ठ से बचाव करते नजर आए। पश्चात पंच कार्यक्रम हुआ व रामघाट तक गेर निकाली गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed