फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उज्जैन: महाकाल के दर्शन कर बोले रॉबर्ट वाड्रा- BJP ने कोई काम नहीं किया, जनता चाहेगी तो मैं राजनीति में आउंगा

Mon, 11 Apr 2022 04:13 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 11 Apr 2022 04:13 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा रविवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन किए। पूजन अभिषेक किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मंदिर में कोई काम नहीं किया। सब कांग्रेस सरकार के काम दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Ujjain: Businessman Robert Vadra, who came to visit Mahakal, said - the central government will increase inflation further
महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पूजन करने पहुंचे वाड्रा - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा रविवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान के महाकाल के दर्शन किए। कहा कि परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की है। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि अगर जनता चाहेगी तो वे राजनीति में आएंगे। इससे उन्हें जनता की सेवा करने का मौका मिलेगा।
Ujjain: Businessman Robert Vadra, who came to visit Mahakal, said - the central government will increase inflation further
मंदिर परिसर मेंबैठकर आंख बंद करके ध्यान करते वाड्रा - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक रविवार को वाड्रा उज्जैन पहुंचे थे। यहां से वे सीधे महाकाल मंदिर पहुंचे। करीब 20 मिनट तक मंदिर में रुके। गर्भगृह में महाकाल का दर्शन पूजन किया। बाहर नंदी हॉल में गए नंदी के कानों में अपनी मनोकामना कही। दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में वाड्रा ने कहा कि अपने परिवार की खुशहाली के लिए पूजन पाठ किया है। राजनीतिक बयानबाजी से दूर ही रहे मगर जाते-जाते ये कह गए कि कि भाजपा ने मंदिर में कोई काम नहीं कराया। हमारी सरकार ने जो किया, उसके कारण महाकाल मंदिर के आसपास बहुत सारे काम दिख रहे हैं। केंद्र सरकार अभी और महंगाई बढ़ाएगी। 
Ujjain: Businessman Robert Vadra, who came to visit Mahakal, said - the central government will increase inflation further
नंदी के कानों में बोलकर मनोकामना कहते वाड्रा - फोटो : सोशल मीडिया
वाड्रा ने कहा कि ये लोग सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं, आम लोगों के बारे में नहीं सोचते। इस दौरान उनके साथ नागदा के कांग्रेस विधायक दिलीप गुर्जर भी थे। भगवान महाकाल के अभिषेक के बाद वाड्रा मंदिर में भी घूमे। उन्हें मंदिर के पुजारियों ने यहां चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की जानकारी दी। वाड्रा के आने की जानकारी लगने के बाद कई कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने वाड्रा का स्वागत किया। महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं की तारीफ करते हुए वाड्रा ने कहा कि मंदिर में और विकास होना चाहिए। आज महाकाल भगवान से प्रार्थना की है कि देश आगे बढ़े प्रगति हो और कोविड के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना की है। महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद वे अंगारेश्वर मंदिर में पूजा के लिए रवाना हो गए। यहां भी उन्होंने पूजन किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed